Microsoft Lays Off: दुनिया की जानी-मानी टेक्नोलॉजी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने अपने कर्मचारियों के लिए एक बड़ा झटका देने वाला फैसला लिया है। कंपनी ने वैश्विक स्तर पर करीब 3% कर्मचारियों की छंटनी करने का ऐलान किया है। इससे करीब 6000 कर्मचारी प्रभावित होंगे।
यह फैसला कंपनी के आंतरिक ढांचे को हल्का बनाने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे नए क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा देने के मकसद से लिया गया है।

कंपनी पहले भी कर चुकी है बड़ी छंटनी
माइक्रोसॉफ्ट की यह छंटनी 2023 के बाद सबसे बड़ी मानी जा रही है। उस समय कंपनी ने करीब 10,000 कर्मचारियों को हटाया था। अब एक बार फिर कंपनी ने सैकड़ों कर्मचारियों की नौकरी छीन ली है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब तकनीकी कंपनियां तेजी से बदलते बाजार और एआई जैसे क्षेत्रों में कॉम्प्टीशन के कारण अपने काम करने के तरीके में बदलाव कर रही हैं।
छंटनी के पीछे क्या है वजह?
कंपनी ने साफ किया है कि यह छंटनी केवल एक विभाग तक सीमित नहीं है, बल्कि अलग-अलग स्तरों और स्थानों पर काम करने वाले कर्मचारियों को प्रभावित करेगी। माइक्रोसॉफ्ट का मानना है कि यह कदम उसे अधिक चुस्त, संगठित और रणनीतिक रूप से मजबूत बनाने में मदद करेगा। कंपनी का मुख्य फोकस अब एआई और उससे जुड़ी तकनीकों में निवेश करना है, जिसके लिए मौजूदा संसाधनों को रिकम्बाइन्ड किया जा रहा है।
कर्मचारियों को मिलेंगे दो विकल्प
जिन कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त की जा रही हैं, उन्हें कंपनी की ओर से दो विकल्प दिए गए हैं।
पहला विकल्प है परफॉर्मेंस सुधार योजना (Performance Improvement Plan - PIP) इसके तहत कर्मचारी को अपने काम में ठीक करने का मौका मिलेगा लेकिन उन्हें यह फैसला 5 दिन के भीतर लेना होगा। इस योजना को चुनने के बाद वे दूसरे विकल्प का लाभ नहीं ले सकेंगे।
दूसरा विकल्प है ग्लोबल वॉलंटरी सेपरेशन एग्रीमेंट, जिसमें कर्मचारी 16 सप्ताह का सेवर्नस वेतन लेकर स्वेच्छा से कंपनी छोड़ सकते हैं।
छंटनी के बावजूद मिलेगा 60 दिन का सैलरी
माइक्रोसॉफ्ट ने यह भी तय किया है कि निकाले जा रहे कर्मचारियों को टर्मिनेश सर्विस के बाद भी 60 दिनों तक का वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा वे बोनस और दूसरे वित्तीय फ़ायदों के लिए भी ऐलीजिबल रहेंगे। हालांकि, जिन कर्मचारियों को परफॉर्मेंस के आधार पर निकाला गया है, उन्हें कम से कम दो साल तक फिर से कंपनी में नौकरी का मौका नहीं मिलेगा।
इंजीनियरिंग टैलेंट को मिलेगी प्राथमिकता
कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि उसका फोकस अब प्रबंधन भूमिकाओं से हटकर तकनीकी और इंजीनियरिंग टैलेंट को बढ़ावा देने पर है। माइक्रोसॉफ्ट का मानना है कि भविष्य की तकनीकी दुनिया में इनोवेशन और विकास को बढ़ाने के लिए मजबूत तकनीकी टीम का होना ज़रूरी है।
कुल कितने कर्मचारी हैं माइक्रोसॉफ्ट में?
जून 2024 तक कंपनी में करीब 2,28,000 कर्मचारी काम कर रहे थे, जिनमें से करीब 1,985 कर्मचारी अमेरिका के वाशिंगटन राज्य में तैनात हैं। अब जब कंपनी 3% कर्मचारियों की छंटनी कर रही है, तो यह हर स्तर और क्षेत्र के लोगों को प्रभावित करेगा। माइक्रोसॉफ्ट का यह कदम साफ तौर पर दिखाता है कि टेक्नोलॉजी कंपनियां अब तेजी से बदलते तकनीकी माहौल के अनुसार खुद को ढाल रही हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications