Microsoft Job Cuts: माइक्रोसॉफ्ट मई की शुरुआत में कर्मचारियों को नौकरी से निकाल सकता है। बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का फोकस ओर्गेनाइजेशन स्ट्रचर को बेहतर करने पर है। इस लेऑफ का असर मुख्य रूप से मिडिल मैनेजमेंट और नॉन-टेक्निकल रोल पर पड़ सकता है। इससे इंजीनियर्स का रेश्यो प्रोजेक्ट्स टीम्स में बढ़ाया जा सकेगा।

छंटनी से कुछ टीमों पर हो सकता है ज्यादा असर
आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी अमेजॉन की ओर्गेनाइजेशनल स्ट्रचर और स्ट्रैटेजी को सही करने के लिए सीईओ एंडी जेसी ने भी ये जानकारी दी थी। इसके अलावा गूगल में भी ऐसा देखने को मिल चुका है। रिपोर्ट के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट प्रबंधकों के लिए 'स्पैन ऑफ कंट्रोल' बढ़ाने के तरीकों की जांच हो रही है, जिसका मतलब है कि हर मैनेजर अधिक संख्या में कर्मचारियों की देखरेख करेगा। हालांकि, कितने कर्मचारियों का लेऑफ किया जाएगा इसकी अभी तक जानकारी नहीं है, लेकिन छंटनी से कुछ टीमों पर बहुत ज्यादा असर पड़ सकता है।
इन कर्मचारियों को निकाल सकती है कंपनी
Google के हालिया रिस्ट्रचरिंग में वाइस प्रेसिडेंट और मैनेजर के रोल में 10% की कटौती भी शामिल थी, जो एफिशियेंसी में सुधार करने के लिए किया गया था। अमेजॉन में "बिल्डर रेश्यो" के तहत नॉन-बिल्डर्स और इंजीनियर्स रेश्यो को ट्रैक किया जाता है। Microsoft भी PM Ratio को कम करने पर फोकस कर रहा है। इसमें नंबर ऑफ प्रोडक्ट्स और इंजीनिरिंग टीम के प्रोग्राम मैनेजर्स भी शामिल हैं। Microsoft के सिक्योरिटी चीफ चार्ली बेल, जिन्होंने पहले Amazon में एक प्रमुख भूमिका निभाई थी, वह भी इस लक्ष्य पर फोकस कर रहे हैं।
इस रिपोर्ट के मुताबिक, Microsoft छंटनी में लगातार कम प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को शामिल किया जा सकता है। जिन लोगों ने लगातार दो सालों तक 80 या उससे कम स्कोर किया है, वे इस छंटनी से प्रभावित हो सकते हैं।
कंपनी ने नहीं दी अभी अपडेट
इस साल की शुरुआत में लगभग 2,000 कम परफॉर्मेंस देने वाले कर्मचारियों की छंटनी के बाद ये फैसला लिया जाएगा। ये कदम वर्कफोर्स स्ट्रचर को बेहतर करने और एफिशिएंसी को सही करने करने के लिए Microsoft की स्ट्रैटजी का हिस्सा हैं।
Microsoft का ये कदम आईटी इंडस्ट्री के मैनेजरियल लेवल पर टेक्निकल स्किल को महत्व देने की ओर बदलाव को दिखाता हैं। कंपनी ने इन सभी अटकलों पर कोई जानकारी अभी तक नहीं की है, लेकिन इसका ध्यान अपनी टीमों में इंजीनियरों के रेश्यो को बढ़ाने पर बना हुआ है। यह आईटी इंडस्ट्री के पैटर्न को भी दिखाती है जहां तकनीकी दिग्गज नए विचार को बढ़ावा देने के लिए इंजीनियरों को प्राथमिकता दे रहे हैं। Microsoft की संभावित नौकरी में कटौती फोकस्ड वर्कफोर्स में बदलाव को भी दिखाती है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
