Microsoft Layoff: टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट एक बार फिर बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी करने की तैयारी में है। रिपोर्टों के अनुसार, यह कंपनी लगभग 9,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने जा रही है। यह छंटनी मई से जून के बीच अलग-अलग टीमों में 6,300 कर्मचारियों को हटाने के बाद हो रही है, जिनमें कई उच्च-प्रोफाइल रोल पर कार्यरत लोग भी शामिल थे। साल 2025 में माइक्रोसॉफ्ट द्वारा की जाने वाली यह चौथी छंटनी होगी।

माइक्रोसॉफ्ट में फिर से होगी छंटनी
मामले से परिचित एक व्यक्ति ने सीएनबीसी को बताया कि माइक्रोसॉफ्ट लगभग 9,000 कर्मचारियों को निकालने जा रहा है। इस कदम से कंपनी के ग्लोबल वर्कफोर्स के 4% से भी कम कर्मचारी प्रभावित होंगे, जो अलग-अलग टीमों, जियोग्राफिकल एरिया और अनुभव से संबंधित हैं। यह ऐलान माइक्रोसॉफ्ट के 2026 वित्तीय वर्ष के दूसरे दिन की गई है। रेडमंड, वाशिंगटन स्थित कंपनी के अधिकारी आमतौर पर नए वित्तीय वर्ष में रिस्ट्रचर की घोषणा करते हैं।
इस साल जून की शुरुआत में, माइक्रोसॉफ्ट ने 300 कर्मचारियों को निकाला था, जबकि 2025 में पहली बड़ी छंटनी मई में हुई थी, जिसमें 6,000 कर्मचारियों को कंपनी छोड़ने के लिए कहा गया था, जो इसके वर्कफोर्स का 3% था। हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट ने जनवरी महीने में भी छोटे पैमाने पर कुछ कर्मचारियों की छंटनी की थी।
z
यह 2023 में 10,000 कर्मचारियों की बड़े पैमाने पर छंटनी के बाद माइक्रोसॉफ्ट द्वारा की जाने वाली सबसे बड़ी छंटनी होगी। इसके अलावा, माइक्रोसॉफ्ट समर्थित एक्सबॉक्स के सीईओ फिल स्पेंसर का कर्मचारियों को भेजा गया एक ईमेल वायरल हो गया है, जिसकी गेमिंग प्रशंसकों और गेमर्स द्वारा आलोचना की जा रही है।
यह ईमेल सभी माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग कर्मचारियों को भेजा गया था, और एक अनाम स्रोत ने इसे विंडोज सेंट्रल को पास कर दिया था। ईमेल में लिखा था "आज हम ऐसे निर्णय साझा कर रहे हैं जो हमारे संगठन में सहयोगियों को प्रभावित करेंगे। गेमिंग को स्थायी सफलता के लिए स्थापित करने और हमें रणनीतिक विकास क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने की अनुमति देने के लिए, हम व्यवसाय के कुछ क्षेत्रों में काम को समाप्त या कम कर देंगे और चपलता और प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए प्रबंधन की परतों को हटाने में माइक्रोसॉफ्ट का अनुसरण करेंगे। आज की सूचनाओं की स्पेसिफिकेशन और किसी भी ऑर्गेनाइजेशनल बदलाव को आने वाले दिनों में आपकी टीम के लीडर्स द्वारा शेयर किया जाएगा।"
पहले, माइक्रोसॉफ्ट ने कहा था कि कंपनी को लंबी सफलता के लिए स्थापित करने के लिए संगठनात्मक परिवर्तन करना आवश्यक है। हाल ही में, सीईओ सत्या नडेला ने भी टिप्पणी की थी कि कुछ परियोजनाओं में लगभग 20-30% कोडिंग पहले से ही एआई सॉफ्टवेयर द्वारा की जा रही है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
