
Free Travel in Metro : अगर आप मेट्रो से सफर करते हैं तो आपके लिए एक बहुत अच्छी खबर है। दरअसल मेट्रो की तरफ से एक खास ऑफर पेश किया गया है। इस ऑफर के तहत आपको फ्री में ट्रेवल करने का मौका मिलेगा। मेट्रो में सफर करने वालों को फ्री में मेट्रो कार्ड दिया जाएगा। इसके लिए उनसे कोई भी पैसा नहीं लिया जाएगा। क्या है ये पूरा ऑफर इसकी डिटेल हम आपको आगे बताएंगे।
मेट्रो की रिपब्लिक डे सेल
ये खास ऑफर रिपब्लिक डे सेल के तहत पेश किया गया है, जो कि नोएडा मेट्रो (एनएमआरसी) ने पेश किया है। एनएमआरसी की तरफ से मेट्रो कार्ड बिना किसी चार्ज के दिए जा रहे हैं। इस सेल से हटकर यदि आप ये कार्ड लें तो आपको उसके लिए 100 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। बता दें कि ये ऑफर चुनिंदा दिनों के लिए है।
26 जनवरी से शुरू होगा ऑफर
नोएडा मेट्रो ने जिस ऑफर के तहत फ्री में कार्ड देने जा रही है, वो ऑफर 26 जनवरी से शुरू होगी। साथ ही यह अगले 10 दिनों तक चलेगी। ऑफर के तहत जो लोग नोएडा मेट्रो में सफर करेंगे उन यात्रियों को फ्री में कार्ड मिल जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस कार्ड को एसबीआई ने तैयार किया है।
ये हैं ऑफर की जरूरी डिटेल
इस ऑफर के तहत 26 जनवरी से लेकर 4 फरवरी तक आपको फ्री कार्ड मिल सकता है। इसके साथ ही नोएडा मेट्रो एक्वा लाइन पर वेंडिंग मशीन जा रही है। इसके जरिए इसका मकसद टिकट काउंटर पर भीड़ को कम करना है। ध्यान रहे कि आपको यूपीआई के जरिए पेमेंट करनी है। कैश के जरिए लेनदेन की सुविधा नहीं होगी।
क्या है मिनिमम बैलेंस का नियम
ध्यान रहे कि मेट्रो स्टेशन में एंट्री के लिए कार्ड में मिनिमम बैलेंस का भी नियम है। पहले यह लिमिट 10 रुपये थी। मगर अब इसे बढ़ा दिया गया है। इस लिमिट को बढ़ा कर 50 रुपये कर दिया गया है। यदि किसी के कार्ड में 50 से कम रुपये हैं तो उसे एंट्री नहीं मिल सकती है।
एक्वा लाइन के टोटल स्टेशन
अब बात करते हैं नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन की। इस लाइन पर कुल 21 स्टेशन हैं जो ग्रेटर नोएडा तक से जुड़ी है। इन दिनों मेट्रो पर भीड़ बढ़ रही है। इसीलिए अब मेट्रो वेंडिंग मशीन लगाने जा रही है।
26 जनवरी को फ्री सर्विस
एक और अहम जानकारी दे दें कि 74वें गणतंत्र दिवस समारोह में कर्तव्य पथ पर आमंत्रित लोग और कार्यक्रम स्थल पर सीटों के लिए डिजिटल टिकट रखने वाले लोगों को 26 जनवरी को रायसीना हिल के पास दो स्टेशनों पर "मुफ्त मेट्रो राइड" का लाभ मिल सकेगा। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने गणतंत्र दिवस समारोह के तहत 23-31 जनवरी तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर एक प्रस्तुति में दी। उद्योग भवन और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन कर्तव्य पथ के पास स्थित हैं। आमंत्रित और टिकट होल्डर जिनके पास सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र के साथ वैलिड निमंत्रण पत्र / प्रवेश पत्र / टिकट है, उन्हें नि:शुल्क मेट्रो सेवाओं का लाभ मिलेगा।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications