नयी दिल्ली। रातों-रात अमीर कौन नहीं बनना चाहता, मगर इसके लिए जी-तोड़ मेहनत करने की जरूरत होती है। पर कुछ लोग काफी जबरदस्त किस्मत वाले होते हैं, जिन्हें बिना किसी मेहनत के ही दौलत हासिल हो जाती है। आपने भी किसी के तगड़ी लॉटरी लगने या कहीं हीरे मिलने की खबरें सुनी या पढ़ी होंगी, जिससे ऐसे लोगों की किस्मत रातों-रात चमक जाती है। एक ऐसा ही मामला इंडोनेशिया में सामने आया है। वहां एक गरीब व्यक्ति को ऐसी चीज हाथ लगी, जिसने उसे एक ही दिन में करोड़पति बना दिया। जबकि इससे पहले तक उसके खाने के भी लाले थे।
क्या है पूरा मामला
इंडोनेशिया के जोशुआ हताग्लुंग के घर की टीन की छत तोड़ कर एक खास पत्थर उनके घर में गिरा। ये पत्थर बेहद ही खास है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। ये घटना अगस्त में पेश आई थी, मगर जोशुआ को अब उस पत्थर की कीमत पता चली है। मामला फैलता गया और अब ये इंटरनेशनल स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। बता दें कि जोशुआ ताबूत बनाते हैं।
क्या है पत्थर में खास
जोशुआ इस पत्थर के मिलने से पहले जैसे तैसे अपनी जिंदगी बसर कर रहे थे। मगर अब उनका जीवन पूरी तरह बदल गया है। उन्हें मिला पत्थर असल में एक उल्कापिंड है, जो स्पेस से उनके घर में गिर गया। एक रोज वे अपने काम में व्यस्त थे कि तभी उन्हें कुछ अवाज आई। वे अपने कमरे की तरफ गया उन्हें अपनी छत में एक छेद दिखा। पर असल चीज थी वो पत्थर जो कमरे के फर्श पर पड़ा था।
जमीन में धंस गया
पत्थर के आकाश से गिरने की रफ्तार और ताकत से इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो पत्थर उनके घर की जमीन में 15 सेंटीमीटर अंदर तक धंस गया था। इतना ही नहीं ये पत्थर यानी उल्कापिंड काफी गर्म भी था। इस उल्कापिंड को 4 अरब साल पुराना बताया जा रहा है, जिसका वजन 2.1 किलो है।
कितनी है कीमत
रिपोर्ट्स के अनुसार उल्कापिंड का रेट प्रति ग्राम 857 डॉलर है। इस तरह जोशुआ को उल्कापिंड का भारतीय मुद्रा में 10 करोड़ रु से अधिक है। इतनी कीमत जानकर जोशुआ काफी हैरान और खुश हुए।
क्या करेंगे इतने पैसों का
जोशुआ 3 बच्चों के पिता हैं। वे इस उल्कापिंड को बेचेंगे और मिलने वाले वैसे अपनी कम्युनिटी के लिए भी कुछ अच्छे काम करेंगे। वे मिलने वाले पैसों से एक चर्च भी बनवाना चाहते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
