Metal Stocks Crash: आज भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 2854 अंक फिसलकर 72,509 पर आ गया है। निफ्टी 926 अकं गिरकर 21,977 पर कारोबार कर रहा है। सभी सेक्टर्स में आज बिकवाली देखी जा रही है। स्मॉलकैप और मिडकैप में 5-6% तक लुढ़क गए हैं। मेटल, आईटी, मीडिया सेक्टर में सबसे अधिक बिकवाली हो रही है। निफ्टी मेटल में सबसे तेज बिकवाली हो रही है।

इस स्टॉक्स में आई सबसे ज्यादा गिरावट (Metal Stocks Fall Today)
निफ्टी मेटल 7.40% तक फिसल गया है। Adani Enterprises के शेयर 6.57% तक फिसल गए हैं। Jindal Steel के शेयर 6% तक लुढ़क गए हैं। JSW Steel के शेयर और हिंडाल्को इंस्ट्रीज के शेयर में 7% से ज्यादा की गिरावट है। एनएमडीसी के शेयरों में 8% तक गिरावट देखी जा रही है। हिंदुस्तान कॉपर के शेयर 9% से ज्यादा फिसल गए हैं। लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड में आज 10% तक की गिरावट देखी जा रही है। टाटा स्टील के शेयरों में भी आज 10% की गिरावट दर्ज की जा रही है।
किस वजह से मेटल सेक्टर में मचा कोहराम? (Nifty Metal index Crash)
अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा चीन पर 34% का रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया गया था और चीन ने भी यूएस पर 34% का अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया है जिसकी वदह से ट्रेड वॉर शुरू होने से दुनियाभर के बजारों में गिरावट देखी जा रही है। टैरिफ तनाव की शुरुआत उस समय से ही हो चुकी है जब अमेरिका ने भारत से आने वाले इंपोर्ट पर 26% का टैरिफ लगा दिया था।
इसके साथ ही, अमेरिका ने चीन के अलावा जापान और दक्षिण कोरिया से आने वाले स्टील और एल्युमिनियम पर भी 25% का टैरिफ लगा दिया है। टैरिफ लागू होने के बाद से ही ग्लोबल मार्केट में मंदी होने का डर सता रहा है, इंडस्ट्रियल गुड्स खासकर मेटल्स, की मांग में इससे बड़ी गिरावट आ सकती है। अगर यह टैरिफ विवाद लंबा चला या इसका असर ग्लोबल इकोनॉमी पर भी असर पड़ेगा। इन सभी वजहों से भी आज भारतीय शेयर बाजार के मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली देखी जा रही है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications