Meta Shares: फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग के निवेशकों को धैर्य बनाए रखने वाले बयान के बाद कंपनी के शेयर में एक दिन में 25 प्रतिशत की तेज गिरावट देखने को मिली है। फेसबुक ही नहीं अन्य बड़ी कंपनियों के मुनाफे में भी गिरावट आई है।

टिक टाक बिगाड़ रहा है खेल
इससे पहले, मेटा ने बुधवार को बताया कि बेतहाशा लोकप्रिय वीडियो ऐप टिकटॉक से प्रतिस्पर्धा के कारण मेटा के विज्ञापन राजस्व में गिरावट से लगातार दूसरी तिमाही में उसके राजस्व में कमी आई है। तिमाही के कमजोर नतीजों ने नए सवाल खड़े किए कि क्या मेटा की मेटावर्स पर सालाना 10 अरब डॉलर खर्च करने की योजना सही है, क्या यह सही कदम होगा।
उदय कोटक ने अमेजन के शेयर गिरने के लगाएं अनुमान
फेसबुक के शेयरों की गिरावट के बीच कोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ उदय कोटक ने कहा है कि फेसबुक के पैरेंट कंपनी मेटा का शेयर कल 25 प्रतिशत से अधिक गिरा है। अब आज अमेज़ॅन का स्टॉक आज मेटा में गिरावट का पालन कर सकता है। अन्य जानकारों का कहना है कि मेका के शेयरो में अभी और गिरावट आ सकता है।
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, मार्क जुकरबर्ग ने डिजिटल-विज्ञापन कंपनियों के लिए पहले से ही चुनौतीपूर्ण समय में अपने निवेशकों को निवेश के साथ धैर्य बनाए रखने की अपील की थी। जिसके बाद कंपनी के शेयरो यानी की मेटा के शेयरों में 24.5 प्रतिशत की गिरावट आई है। फरवरी 2022 के बाद से मेटा के शेयरो में यह सबसे बड़ी गिरावट है।

बड़ी कंपनियों की कमाई में हो रही है कमी
यह भी ध्यान देने योग्य बात है कि मेटा के निराशाजनक परिणामों के बाद इस सप्ताह Google की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट इंक और माइक्रोसॉफ्ट की कमजोर कमाई की रिपोर्ट आई है। पीटीआई के एक रिपोर्ट के मुताबिक मेनलो पार्क, कैलिफ़ोर्निया स्थित कंपनी ने 30 सितंबर को समाप्त होने वाले तीमाही की अवधि में 4.4 बिलियन डॉलर या 1.64 डॉलर प्रति शेयर की कमाई की है। पिछले साल इस तिमाही में कंपनी ने 9.19 बिलियन ड़ॉलर या 3.22 डॉलर प्रति शेयर की कमाई की थी। सलाना आधार पर यह कमाई 52 प्रतिशत कम है। मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक के तीमाही मुनाफा में गिरावट की सूचना के बाद कंपनी के शेयर में एख दिन में 25 प्रतिशत की तेज गिरावट देखने को मिली है।
More From GoodReturns

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?



Click it and Unblock the Notifications