Meta New Office Bangalore: कई बड़ी कंपनियों ने हाल ही में अपने कर्मचारियों को जॉब से निकाल दिया है। मेटा (Meta Jobs) ने भी कुछ समय पहले ही कम परफॉर्मेंस वाले कर्मचारियों को कंपनी से निकाल दिया था। टेक क्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक मेटा अब जल्द ही बेंगलुरू में अपनी टीम को बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इससे कई लोगों को जॉब मिलने की उम्मीद है।

मेटा बेंगलुरू में खोलेगी नया ऑफिस (Meta New Office In India)
Meta बेंगलुरु ऑफिस के लिए एक इंजीनियरिंग डायरेक्टर हायर कर रही है। इस पद पर नियुक्त व्यक्ति को कंपनी की इंजीनियरिंग प्रजेंस को आकार देने, फाउंडिंग इंजीनियरिंग टीम बनाने और नई रणनीतियों को लागू करने की जिम्मेदारी होगी। Meta के प्रवक्ता ने भी पुष्टि की कि बेंगलुरु में इंजीनियरिंग पोजीशंस के लिए भर्ती जारी है।
भारत में मेटा के ऑफिस (Meta Jobs News)
मेटा के भारतभर में कई सारे ऑफिस हैं। मेटा ने भारत में 2010 में स्थापना की थी। कंपनी का ऑफिस गुरुग्राम, नई दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई और बेंगलुरु में हैं। इनमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसी टीमों के अलावा सेल्स, मार्केटिंग, बिजनेस डेवलपमेंट, पॉलिसी, लीगल और फाइनेंस सेक्शन के कर्मचारी शामिल हैं। इस बार भारत में मेटा इंजीनियरिंग के लिए हायरिंग करेगी।
41 पोस्ट पर हायरिंग करेगी कंपनी (Meta Hiring In India)
मेटा बेंगलुरू सेंटर में 41 जॉब पोस्ट पर लोगों की हायरिंग करेगी। नेक्स्ट जनरेशन प्रोडक्ट्स को डेवलप करने के लिए मेटा ने इस हायरिंग को शुरू किया है। मेटा की लिंक्डइन पोस्ट में जानकारी दी गई है कि बेंगलुरु सेंटर को कंपनी के एंटरप्राइज इंजीनियरिंग टीम द्वारा स्थापित किया जा रहा है, जो इंटरनल टीम्स की प्रोडक्टिविटी बढ़ाने वाले प्रोडक्ट्स बनाएगी।
मेटा का यह कदम ऐसे वक्त सामने आया है, जब Google, Microsoft और OpenAI जैसी प्रमुख टेक कंपनियों के बीच AI सेक्टर का यूज सबसे ज्यादा होने की शुरूआत हो चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार, यद्यपि यह विश्व भर में इसकी 1,700 पोस्टिंग का एक छोटा सा हिस्सा है, फिर भी यह मेटा के लिए एक बदलाव का प्रतिनिधित्व करता है, जिसने पारंपरिक रूप से भारत को इंजीनियरिंग केंद्र के रूप में कभी उपयोग नहीं किया है।
मेटा में हाल ही में हुई छंटनी (Meta Layoffs 2025)
मेटा ने इससे पहले बताया था कि कंपनी अपने वर्कफोर्स को 5 परसेंट तक कम करने का प्लान बनाया है और इस छंटनी में सबसे कम परफॉर्मेंस करने वाले वर्कर्स को टारगेट किया गया। मेटा की इंस छंटनी का असर कई देशों के कर्मचारियों पर पड़ा है। मेटा के अलावा माइक्रोसॉफट, इंफोसिस और कई अन्य टेक कंपनियों से कर्मचारियों को निकाल दिया गया है। मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने पिछले महीने कर्माचारियों को नौकरी से हटाने के बारे में बताया था। उन्होंने जानकारी दी थी कि मेटा परफॉर्मेंस स्टैंडर्ड्स को बढ़ा रहा है और अच्छा परफॉर्म नहीं करने वालों को और तेजी से हटाने का प्लान बना रही है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
