Meta Fire 20 Employees: गूगल, अमेजॉन, माइक्रोसॉफ्ट, आदि कई टॉप कंपनियां कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। अब मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा ने भी अब एक बड़ा फैसला ले लिया है। कंपनी ने हाल ही में 20 कर्मचारियों को निकालने का ऐलान किया है। इससे पहले भी मेटा ने खराब परफॉर्मेंस कर रहे 3000 कर्मचारियों को जॉब से निकाल दिया था। कंपनी का डाटा लीक होने की वजह से इन कर्मचारियों को जॉब से हटाने का निर्णय लिया गया है।

मीडिया को मिली कंपनी की अहम जानकारी (Meta Layoffs News)
इन कर्मचारियों पर कंपनी ने आरोप लगाया है कि उन्होंने मीडिया को कंपनी की निजी जानकारी साझा की है जिससे कंपनी को नुकसान हो सकता है। ऐसे में मेटा ने कंपनी ने इन सभी 20 कर्मचारियों को निकालने का फैसला लिया है।
मेटा की प्रवक्ता के मुताबिक, जब भी कोई कर्मचारी मेटा कंपनी में जॉब करने के लिए ज्वाइन करता है तो उसे कंपनी की सभी पॉलिसी के बारे में जानकारी दी जाती है और नियुक्ति के समय उन्हें इन पॉलिसी के बारे में बार-बार समझाया भी जाता है। कंपनी की निजी जानकारी होना इन पॉलिसी के खिलाफ है। भले ही इसके पीछे कर्मचारियों ने कोई भी कारण दिया हो। ऐसा करने वालों के खिलाफ कंपनी सख्त एक्शन लेती है।
20 कर्मचारियों को जॉब से निकालने का कारण (Mark Zuckerberg Meta fired 20 Employees)
मेटा की प्रवक्ता ने भी कहा कि, उन्होंने हाल ही में एक जांच भी की थी जिसमें यह बात सामने निकलकर आई कि कंपनी के कई कर्मचारी कंपनी की गोपनीय जानकारी को बाहर साझा कर रहे हैं। आने वाले समय में इन 20 कर्मचारियों के अलावा कई अन्य एंप्लाई को भी कंपनी से निकाला जा सकता है। हालांकि कंपनी के द्वारा अभी यह जानकारी नहीं दी गई है कि कर्मचारी किन-किन सेक्टर्स से निकाले गए हैं।
मेटा द्वारा यह एक्शन ऐसे समय में लिया गया है जब मार्क जुकरबर्ग और अन्य अधिकारियों द्वारा की गई इंटरनल बैठकों में किए गए एक कमेंट को समाचार एजेंसी ने छापा था। मार्क जुकरबर्ग ने कंपनी के प्रश्न उत्तर सेशन के दौरान इस बात पर नाराजगी जताई थी की बैठक के दौरान की गई उनकी कमेंट संभवत मीडिया में आ जाएगी। उन्होंने कहा था कि मैं जो भी कुछ कहता हूं वह लीक हो जाता है जो बहुत बुरा है।
इस सेशन के दौरान मार्क जुकरबर्ग ने अनुमान जताया था वैसे ही उनकी की गई कमेंट लीक हो चुकी है। इसके बाद कंपनी के द्वारा कर्मचारियों को सिर्फ नोटिस देकर चेतावनी दी गई थी कि जिन भी लोगों ने जानकारियां कंपनी से बाहर दी है और उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाएगा।
मेटा ने 3000 कर्मचारियों को जॉब से निकाला था
मेटा ने जनवरी में ही अपने 5 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी की जानकारी दी थी, जिसके हिसाब से पूरे 3,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का ऐलान किया गया था। इसके लिए कर्मचारियों को नोटिस भी भेजा गया था। 11 फरवरी को कंपनी ने इन कर्मचारियों को टर्मिनेशन नोटिस भेजी थी। मेटा ने इसके पीछे की वजह इन कर्मचारियों के खराब परफार्मेंस को बताई थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications