Meta AI update: Meta AI व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक यूजर्स के लिए बड़ा तोहफा लाया है. Meta AI में एक बड़ा अपडेट आया है. अब Meta AI हिंदी सहित 7 नई भाषाओं में उपलब्ध होगा. सोशल मीडिया यूजर्स Meta AI से हिंदी समेत 7 नई भाषाओं में बातचीत कर पाएंगे.

सोशल मीडिया यूजर्स फेसबुक, इंस्ट्राग्राम और व्हाट्सऐप प्लेटफॉर्म के जरिए बड़ी आसानी से Meta AI से बातचीत कर सकते हैं. लेकिन पहले Meta AI से ज्यादातर अंग्रेजी भाषा में ही बात की जा सकती थी. अब यूजर्स हिंदी समेत 7 नई भाषाओं में Meta AI से बातचीत कर पाएंगे.
कंपनी ने Meta AI में होने वाले नए अपडेट के बारे में अपने ब्लॉग में जानकारी दी है. इन 7 भाषाओं में रोमन, फ्रेंच, जर्मन, इतावली, स्पैनिश और पुर्तगाली भाषा शामिल हैं. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक मेटा जल्द ही कई और भाषाएं भी इसमें शामिल करने वाला है. इसके अलावा अब यूजर्स गणित और कोडिंग के सवाल हिंदी में पूछने के लिए Advance Meta AI का इस्तेमाल कर सकते हैं.
Meta AI में बिना लॉगिन करें होगी बातचीत
Meta AI से बातचीत करने के लिए, आपको Meta AI में लॉगिन करने की जरूरत नहीं है. इसके लिए बस आपको फेसबुक, इंस्ट्राग्राम और व्हाट्सऐप में अपना अकाउंट चाहिए. इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए Meta AI से आसानी से बातचीत कर सकते हैं. इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस ध्यानपूर्वक फॉलो करना पड़ेगा.
स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
जिस व्हाट्सऐप ग्रुप में आप AI का इस्तेमाल करना चाहते है, उस ग्रुप की चैट खोले.
यहां अब आपको मैसेज बॉक्स में @ टाइप करना होगा, यहां आपको कई अन्य नंबर के साथ Meta AI का ऑप्शन दिखेगा.
इस Meta AI ऑप्शन पर क्लिक करें और आगे बढ़े.
जिसके बाद आपके सामने शर्ते लिखी हुई आएगी, इन सभी शर्तो को ध्यानपूर्वक पढ़ें और स्वीकार करें.
इसके बाद मैसेज बॉक्स पर अपना प्रश्न टाइप करके, एंटर दबाएं
जिसके बाद Meta AI आपके द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देगा.
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
