Diljit Dosanjh At MET Gala 2025: पंजाबी म्यूजिक और फिल्मों के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने मेट गाला 2025 में अपने डेब्यू से सभी को चौंका दिया। जहां आमतौर पर मेट गाला में विदेशी डिजाइन और फ्यूचरिस्टिक फैशन देखने को मिलता है, वहीं दिलजीत ने एक बिल्कुल अलग राह चुनी। उन्होंने पूरी दुनिया के सामने पंजाब की संस्कृति और रॉयल इतिहास को बेहद खास अंदाज में पेश किया।

प्रबल गुरुंग का डिज़ाइन, दिलजीत का देसी स्टाइल
दिलजीत दोसांझ ने इस खास मौके के लिए नेपाली-अमेरिकन फैशन डिजाइनर प्रबल गुरुंग के साथ काम किया। उनके पहनावे की बात करें तो उन्होंने एक शानदार आईवरी शेरवानी सूट पहना था, जिसमें एक लंबा केप जुड़ा हुआ था। इस केप को खास तरीके से डिज़ाइन किया गया था, इसमें पंजाब का नक्शा और गोल्डन पंजाबी अक्षरों की एंब्रॉयडरी नजर आई, जो उनके पंजाबी होने की पहचान बन गई। उनका यह आउटफिट सिर्फ कपड़ा नहीं था, बल्कि एक कहानी थी पंजाब की विरासत, शाही ठाठ और सांस्कृतिक गर्व की कहानी।
पगड़ी और ज्वेलरी ने लुक को दिया महाराजा टच
दिलजीत के पूरे लुक में सबसे ज्यादा ध्यान खींचा उनकी पारंपरिक पगड़ी और भारी-भरकम ज्वेलरी ने। उन्होंने मोतियों और हरे पन्नों से सजी मल्टी-लेयर नेकलेस पहन था। इसके अलावा उन्होंने एक एमराल्ड ग्रीन चोकर भी कैरी किया, जो उनके आउटफिट के साथ परफेक्ट तालमेल बिठा रहा था।
बात करें उनके नेकलेस की, तो बताया जा रहा है कि ये डिज़ाइन 1928 में फ्रेंच ब्रांड कार्टियर द्वारा पटियाला के महाराजा भूपिंदर सिंह के लिए बनाई गई ऐतिहासिक ज्वेलरी से प्रेरित थी। इस रॉयल टच ने दिलजीत के लुक को और भी खास बना दिया।
सोशल मीडिया पर दिलजीत की एंट्री बनी चर्चा का विषय
जैसे ही दिलजीत दोसांझ की तस्वीरें और वीडियो मेट गाला से सामने आए, इंटरनेट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं तेज़ी से आने लगीं। कुछ फैन्स ने उन्हें "पंजाब की शान" कहा, तो कुछ ने लिखा, ओए होए! मेट गाला में पंजाबी तड़का"। वहीं, कुछ यूजर्स ने हल्के-फुल्के मज़ाक करते हुए उनके लुक की तुलना शादी की बारात से कर डाली।
लेकिन अधिकतर लोगों ने दिलजीत के इस फैसले की तारीफ की कि उन्होंने अपनी जड़ों को नहीं छोड़ा और एक ग्लोबल फैशन इवेंट में भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई।
ट्रेडिशनल में भी हो सकता है ग्लोबल इम्पैक्ट
दिलजीत दोसांझ का ये लुक सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं था, बल्कि एक बड़ा मैसेज भी था कि ग्लोबल स्टेज पर भी अपनी संस्कृति और पहचान को गर्व से दिखाया जा सकता है। मेट गाला जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर जब एक भारतीय कलाकार अपने लोकल रूट्स के साथ खड़ा होता है, तो वो सिर्फ एक लुक नहीं, बल्कि एक आइडेंटिटी को रिप्रेज़ेंट करता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications