नयी दिल्ली। आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने ऐलान किया है कि ये दोनों अपने बीमा कारोबारों का विलय करेंगी। इसके लिए दोनों बीमा कंपनियों के बीच एक डील होगी। इन दोनों के कंपनियों के बीमा कारोबार का विलय होने से देश की तीसरी सबसे बड़ी जनरल इंश्योरेंस कंपनी तैयार होगी।

योजना पर लग गई है मुहर
कुछ दिन आई द मिंट की एक रिपोर्ट के अनुसार आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस, जो भारत की सबसे बड़ी निजी गैर-जीवन बीमाकर्ता कंपनी है, भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस का अधिग्रहण करने और दोनों कंपनियों की बीमा संपत्तियों के विलय के लिए एडवांस्ड बातचीत कर रही थी। शुक्रवार को बोर्ड की बैठकों के बाद भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस कंपनी के साथ विलय योजना (Scheme Of Arrangement) को मंजूरी दी गई। इस योजना के तहत आईसीआईसीआई लोम्बार्ड भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस का अधिग्रहण करेगी।
ऐसे होगी शेयरों की डील
स्वतंत्र मूल्यांकन करने वालों द्वारा बताए गए शेयर विनिमय अनुपात के आधार पर भारती एक्सा के प्रत्येक 115 शेयरों के लिए भारती एक्सा के शेयरधारकों को आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के दो शेयर प्राप्त होंगे। वर्तमान में प्रमोटर आईसीआईसीआई बैंक की आईसीआईसीआई लोम्बार्ड में 51.89% हिस्सेदारी है, जबकि बाकी पब्लिक के पास है। प्रस्तावित सौदे के बाद प्रमोटर की हिस्सेदारी 48.11% तक घट जाएगी। सौदे के तहत डिमर्ज्ड कंपनी, यानी भारती और एक्सा, को विलय के बाद तैयार होने वाली कंपनी के शेयर मिलेंगे। भारती को 1.82 करोड़ और एक्सा को 1.75 करोड़ शेयर दिए जाएंगे।
भारती एक्सा में 51 फीसदी हिस्सा भारती एंटरप्राइजेज का
वर्तमान में भारती एक्सा जनरल में भारती एंटरप्राइजेज 51% की मालिक है, जबकि फ्रांस स्थित जॉइंट वेंचर पार्टनर एक्सा के पास 49% हिस्सेदारी है। आईसीआईसीआई लोम्बार्ड एक लिस्टेड बीमा कंपनी है और भारती और एक्सा सौदे के बाद संयुक्त इकाई में पब्लिक शेयरधारक होंगे।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
