नई दिल्ली, अगस्त 28। जब कोई व्यक्ति प्राइवेट कंपनी के नौकरी करता है तो फिर उस कर्मचारी को यूएएन मिलता है। उस यूएएन नंबर के जरिए कर्मचारी अपने ईपीएफओ खाते की सभी जानकारी को देख सकता है। व्यक्ति के नौकरी बदलने पर पुराने यूएएन नंबर के जरिए नया खाता बन जाता है। मगर इसमें एक समस्या हो जाती है कि पुरानी कंपनी का फंड इसमें जुड़ नहीं पाता है। आप ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर खाते को मर्ज कर सकते है। उसके बाद आपका सारा पैसा एक जगह पर दिखने लगेगा। चलिए जानते है कैसे मर्ज किया जाता है खाता।
कैसे करें खाता मर्ज
खाते मर्ज करने के लिए आपको सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। उसमे जाकर आपको सर्विसेस विकल्प पर सिलेक्ट करना होगा। उसके बाद वह पर आपको वन एंप्लॉयी-वन ईपीएफ अकाउंट वाले विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद उसमे एक फॉर्म ओपन होगा। उसमे आपको पीएफ खाता होल्डर का मोबाइल नंबर और यूएएन और करंट मेंबर आईडी डाले। सभी जानकारी भरने के बाद आपको आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। उसको डाले इसके बाद आपको अपना पुराना वाला पीएफ खाता नंबर दिखाई देगा। उसको पीएफ खाता नंबर भरे और डिक्लेरेशन को एक्सेप्ट कर सबमिट कर दें। अब कुछ दिनों बाद आपका खाता मर्ज हो जाएगा।
पीएफ खाते का पैसा ऐसे चेक करें ऑनलाइन
1. आप सबसे पहले https://passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/Login पर जाए।
2. अब इसमें यूएएन नंबर और पासवर्ड डाले और कैप्चा कोड फिल करके लॉगिन करें।
3. लॉगिन करने के बाद आपके सामने एक न्यू पेज आएगा जहा आप नीचे ड्रॉप डाउन मेन्यु से अपना यूएएन नंबर सिलेक्ट करें वह पर आपको खाते का बैलेंस दिखने लगेगा।
बैलेंस रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए चेक करें
आप रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए भी आपके ईपीएफओ खाते की जानकारी आसानी से चेक कर सकते है। एक मिस्ड कॉल सेवा ईपीएफओ द्वारा चलाई जा रही है। आपको आपके फोन से ही खाते की सारी जानकारी मिल जाएगी। इसके लिए आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करना होगा।
More From GoodReturns

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

4 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट! क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

Market Crash Today: CAS System और Crude Oil ने बिगाड़ी बाजार की चाल, एक्सपर्ट से जानिए अब क्या होगा?

RBI MPC Meeting August 2026: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, लोन और आपकी EMI पर कैसा असर?



Click it and Unblock the Notifications