नयी दिल्ली। भारत सरकार ने देश में वन नेशन-वन राशन कार्ड सिस्टम को सही से चलाने के लिए एक नयी मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप का नाम है मेरा राशन ऐप। नया मोबाइल ऐप उन राशन कार्ड धारकों की मदद करेगा जो अपनी आजीविका चलाने के लिए नई जगहों पर जाते हैं। मेरा राशन ऐप इस समय में एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। आप इस ऐप को गूगल प्ले से डाउनलोड कर सकते हैं। आगे जानिए इस ऐप की पूरी डिटेल।
मिलता है काफी सस्ता अनाज
वन नेशन वन राशन कार्ड सिस्टम से देश में लगभग 69 करोड़ लोगों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत लाभ मिल रहा है। एनएफएसए के तहत सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के माध्यम से 81 करोड़ से अधिक लोगों को 1 से 3 रुपये प्रति किलोग्राम पर ज्यादा सब्सिडी वाला अनाय प्रदान करती है। सरकार 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी सर्विसेद वन नेशन वन राशन कार्ड (ओएनओआरसी) भी मुहैया करती है।
क्या है मेरा राशन ऐप
राशन धारक ओएनओआरसी से संबंधित सभी सेवाओं का फायदा उठाएं, यही सुनिश्चित करने के लिए मेरा राशन मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है। इस ऐप की मदद से लाभार्थी अपनी करीबी उचित मूल्य की दुकान की पहचान कर सकेंगे। साथ ही अपने राशन और हाल के लेनदेन की डिटेल की जांच भी कर सकेंगे। इस ऐप को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) ने डेवलप किया है। वर्तमान में यह ऐप अंग्रेजी और हिंदी भाषा में उपलब्ध है। सरकार की योजना इस ऐप को उन 14 अलग-अलग भाषाओं में ऐप डेवलप करने की है, जहां प्रवासी मजदूर बड़ी संख्या में जाते हैं।
कैसे करें मेरा राशन ऐप का इस्तेमाल
नए मेरा राशन मोबाइल ऐप का लाभ उठाने के लिए आपको यह चेक करना होगा कि आपका राशन कार्ड एक्टिव है या नहीं। ये काम आप जिस राज्य में रहते हैं उसके खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं। स्टेटस चेक करने के बाद कुछ आसान स्टेप्स के जरिए आप इस ऐप का इस्तेमाल कर पाएंगे।
जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
सबसे पहले गूगल प्ले से डाउनलोड करने के बाद इस ऐप को इंस्टॉल करें। फिर ऐप को खोलें और अपने राशन कार्ड को रजिस्टर करें। रजिस्टर करने के लिए बस रजिस्ट्रेशन ऑप्शन पर टैप करें और अपना राशन कार्ड नंबर दर्ज करें। राशन कार्ड नंबर दर्ज करने के बाद सबमिट बटन कर क्लिक करें। आप एंटाइटलमेंट पर टैप करके भी ये चेक कर सकते हैं कि आपको कितना राशन मिलेगा। इसके लिए आपको अपना राशन कार्ड या आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा। इस ऐप पर ओएनओआरसी पात्रता भी चेक की जा सकती है। इसके लिए पहले एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया पर क्लिक करें और जरूरी डिटेल भरें।
ये हैं इस ऐप के फीचर
रजिस्ट्रेशन करने पर सिस्टम ऑटोमैटेड रूप से आपको बताएगा कि आपको कितना अनाज मिलेगा। एनएफएसए लाभार्थी अपनी खाद्यान्न पात्रता, पिछले छह महीने की लेनदेन और आधार लिंकिंग के स्टेटस को चेक कर सकेंगे। एप्लिकेशन पारदर्शिता लाएगा, जिससे लाभार्थी को एफपीएस डीलर से यह पूछने की ज़रूरत नहीं होगी कि उसे कितना राशन मिलेगा। ये जानकारी सीधे ऐप से मिलेगी।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications