First Digital Lottery in India: अगर आप लॉटरी में पैसे जीतना चाहते हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। मेघालय सरकार ने देश की पहली पूरी तरह से डिजिटल लॉटरी को लॉन्च किया है। इस नई डिजिटल लॉटरी का नाम EasyLottery.in और इसमें आप 50 करोड़ रुपये तक जीत सकते हैं। आइए इसके बारे में आपको अन्य जानकारी भी देते हैं।

इस डिजिटल लॉटरी का ये है फोकस
मुख्यमंत्री संगमा के मुताबिक, भारत की पहली पूरी तरह डिजिटल लॉटरी का उद्देश्य लॉटरी के पारंपरिक रूप को बदलना और इसे एक आधुनिक, पारदर्शी तरीके से संचालित करना है। EasyLottery.in प्लेटफॉर्म पर लोग आसानी से लॉटरी खरीद सकते हैं और रिजल्ट देख सकते हैं। मुख्यमंत्री के अनुसार, यह लॉटरी अवैध सट्टेबाजी और ऑनलाइन गेम्स के मुकाबले एक सुरक्षित और सामाजिक रूप से लाभकारी विकल्प प्रदान करती है।
इस ऑनलाइन लॉटरी में के लिए लिंक पर करें आवेदन
पहले लॉटरी टिकट सिर्फ दुकानें, बाजार, बस स्टैंड, पोस्ट ऑफिस और सेवा केंद्रों पर बिकते थे और इनकी कीमत 100 रुपये या उससे ज्यादा होती थी, लेकिन मेघालय सरकार ने इस बार लॉटरी को पूरी तरह ऑनलाइन लाने का फैसला किया है। अगर आप इस लॉटरी टिकट को लेना चाहते हैं तो इस वेबसाइट - EasyLottery.in पर जाकर लॉटरी के लिए आवेदन कर सकते हैं और अपने टिकट की खरीदारी कर सकते हैं।
लॉटरी सेक्टर में आया नया बदलाव
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने अवैध सट्टेबाजी ऐप्स पर भी चिंता जताई और कहा कि इस नए प्लेटफॉर्म के माध्यम से समाज को लाभ पहुंचाने के साथ-साथ, लोगों को सुरक्षित और कानूनी तरीके से लॉटरी का आनंद मिलेगा। EasyLottery.in के माध्यम से लोगों को एक नया लॉटरी का अनुभव मिलेगा, साथ ही 50 करोड़ रुपये तक जीतने का सुनहरा अवसर भी मिलेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस लॉटरी का फोकस किसी की मौज-मस्ती से समझौता नहीं करना है बल्कि समाज को लाभ देना भी है। मेघालय सरकार की इस नई पहल के साथ, लॉटरी क्षेत्र में एक नई शुरुआत हो रही है।
फेसबुक पर सीएम ने किया ये पोस्ट
सीएम संगमा ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करके लिखा कि भारत के लीडिंग डिजिटल लॉटरी प्लेटफॉर्म EasyLottery.in को लॉन्च करते हुए खुशी हो रही है। 50 करोड़ रुपये के प्रथम विजेता पुरस्कार के साथ, यह प्लेटफॉर्म टिकट खरीदने से लेकर पुरस्कार डिस्ट्रीबुशन तक ट्रांसपरेंसी से चिह्नित एक बेजोड़ अनुभव की गारंटी देता है, जिससे इस क्षेत्र में क्रांति आ रही है।
इस पहल से जीएसटी कलेक्शन के माध्यम से मेघालय के लिए महत्वपूर्ण राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि जिम्मेदार गेमिंग के प्रति प्रतिबद्धता के साथ, EasyLottery विजेताओं को पुरस्कारों से लाभ उठाने का अधिकार देता है, लेकिन अगर यह उस प्वाइंट पर पहुंच जाए जहां वे लत या निर्भरता की प्रवृत्ति दिखाना शुरू कर देते हैं, तो हम कदम उठाने और मदद करने में सक्षम हैं।
अपनी 'नॉन ट्रांसफरेबल टिकट' नीति के साथ, प्लेटफ़ॉर्म यह सुनिश्चित करेगा कि सही मालिक को पुरस्कार मिले। इससे व्यक्ति और समाज को लाभ मिलता है, साथ ही उन्होंने कहा कि आज कई भारतीय अपना बहुमूल्य समय ऑनलाइन गेम में गंवा रहे हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
