Bharat Dynamics Share Price: आज कारोबारी शेसन में बाजार लाल निशान के साथ कारोबार कर रहा है। बाजार के दोनों बेंचमार्क बिकवाली के साथ ट्रेड कर रहे हैं। गिरते हुए बाजार में BDL के शेयर फोकस में बने हुए हैं। भारतीय डिफेंस सेक्टर की अहम कंपनी भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) को हाल ही में भारतीय सेना से एक बड़ा ऑर्डर मिला है।

इस ऑर्डर की कुल कीमत 2462 करोड़ रुपए बताई जा रही है। कंपनी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इस नए कॉन्ट्रैक्ट के तहत सेना को एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइलें और सरफेस-टू-एयर मिसाइलें सप्लाई की जाएंगी।
यह ऑर्डर हाल ही में नवंबर मध्य में जारी हुए पिछले अपडेट के बाद बुक किया गया है। इससे पहले BDL ने रक्षा मंत्रालय के साथ 2096 करोड़ रुपए का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था, जिसमें Invar एंटी-टैंक मिसाइलें भारतीय सेना को दी जानी हैं। लगातार मिल रहे ऑर्डर BDL की मजबूती और भारतीय रक्षा क्षेत्र में इसकी अहम भूमिका को दिखाते हैं।
आज कंपनी के शेयरों की ऐसी है चाल
आज ट्रेडिंग के दौरान भारत डायनेमिक्स लिमिटेड के शेयर फोकस में बने हुए है। कंपनी के शेयर शुरूआती कारोबार में दोपहर के 12:08 बजे तक 0.17% उछलकर 1532 रुपए पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सेशन पर नजर डालें तो कंपनी का शेयर 1529 रुपए पर क्लोज हुआ था। कंपनी ने पिछले एक हफ्ते में निवेशको को 4.70% का रिटर्न दिया है।
Q2FY26 के नतीजे और प्रदर्शन
BDL के वित्तीय नतीजों ने भी निवेशकों का ध्यान खींचा है। कंपनी के Q2FY26 स्टैंडअलोन प्रॉफिट में 76.2% की वृद्धि हुई और यह 215.88 करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 122.53 करोड़ रुपए था।
कंपनी का रेवेन्यू 110.55% बढ़कर 1,147.03 करोड़ रुपए हो गया। वहीं कुल खर्च भी बढ़कर 979.98 करोड़ रुपए हो गया। EBITDA में भी उछाल देखा गया, जो 89.4% बढ़कर 188 करोड़ रुपए हुआ। EBITDA मार्जिन इस बार थोड़ा घटकर 16.4% पर पहुंचा, जो पिछले साल 18.1% था।
विश्लेषकों ने कही ये बात
विश्लेषकों का कहना है कि सरकार की मेक-इन-इंडिया नीतियों और डिफेंस सेक्टर में लगातार बढ़ती मांग से कंपनी के लंबे समय में फायदे की उम्मीद है। विशेषज्ञों का कहना है कि निवेशकों को BDL के शेयर पर नजर रखनी चाहिए क्योंकि आने वाले हफ्तों में नए ऑर्डर और सरकारी योजनाओं से इसके शेयरों की कीमत में बढ़ोतरी हो सकती है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications
