Meerut Metro: मेरठ को देश की सबसे तेज मेट्रो सर्विस मिलने वाली है, जिसमें ट्रेनें 120 kmph की टॉप स्पीड से चलेंगी। नए सिस्टम से शहर में यात्रा का समय काफी कम होने और हजारों यात्रियों के लिए रोजाना आने-जाने में सुधार होने की उम्मीद है। मेट्रो कॉरिडोर मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक 21 किलोमीटर तक फैला होगा और इसमें 12 स्टेशन होंगे। PTI के हवाले से अधिकारियों ने कहा कि हर स्टेशन पर रुकने के बाद भी पूरे रूट पर यात्रा में लगभग 30 मिनट लगेंगे।

पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के बाकी हिस्से के साथ मेरठ मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। मोदीपुरम से मेरठ साउथ तक 23 km लंबे इस मेट्रो कॉरिडोर में कुल 13 स्टेशन होंगे। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (NCRTC) ने 2019 में मेरठ मेट्रो प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया था और अब सात साल बाद यह चालू हो गया है। मेरठ मेट्रो की सबसे खास बात यह होगी कि यह नमो भारत ट्रैक पर चलेगी। इसके अलावा, यह सीधे नमो भारत से कनेक्ट होगी और अपनी यात्रा के दौरान नमो भारत के लिए बने स्टेशनों पर रुकेगी।
कितने स्टेशन होंगे मेरठ मेट्रो के?
मोदीपुरम से मेरठ साउथ तक यह 23 km लंबा मेट्रो कॉरिडोर मोदीपुरम डिपो स्टेशन से शुरू होगा और मेरठ साउथ पर खत्म होगा।
- मोदीपुरम डिपो
- मोदीपुरम
- मेरठ नॉर्थ
- डौरली
- MES कॉलोनी
- बेगमपुल
- भैंसाली
- मेरठ सेंट्रल
- ब्रह्मपुरी
- शताब्दी नगर
- रिठानी
- परतापुर
- मेरठ साउथ पहुंचेगा।
इन स्टेशनों पर नमो भारत और मेरठ मेट्रो के लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म होंगे। जो यात्री मोदीपुरम से दिल्ली जाना चाहते हैं, वे मेरठ साउथ में उतरकर नमो भारत ट्रेन में चढ़ सकते हैं।
मेरठ मेट्रो की टाइमिंग क्या होगी?
मेरठ मेट्रो 120 km/h की स्पीड से चलेगी। हर मेरठ मेट्रो ट्रेन में 700 यात्री बैठेंगे। यात्रियों को हर 7 मिनट में एक मेट्रो ट्रेन मिलेगी। मेरठ मेट्रो के सभी स्टेशनों पर पीने के पानी, वॉशरूम और दिव्यांगों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। यह मेरठ मेट्रो का पहला फेज है, जिसके बाद दूसरे फेज में 13 km के सेक्शन पर काम शुरू होगा।
मेरठ मेट्रो सोमवार से शनिवार सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक चलेगी। रविवार को सर्विस सुबह 8 बजे शुरू होगी और रात 10 बजे बंद हो जाएगी। मेट्रो सर्विस शुरू होने के साथ ही मेरठ उत्तर प्रदेश का छठा शहर बन जाएगा, जहां मेट्रो सर्विस होगी। यूपी की राजधानी लखनऊ के अलावा कानपुर, आगरा, नोएडा और गाजियाबाद में मेट्रो सर्विस पहले से ही चल रही हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications