Medi Assist Share Price: आज कारोबारी शेसन में बाजार की शुरुआत दवाव के साथ हुआ, शुरूआती कारोबार के दौरान बिकवाली रही लेकिन कुछ समय के भीतर बाजार में हरियाली लौट आई। हेल्थ इंश्योरेंस सेक्टर की जानी-मानी कंपनी मेडी असिस्ट में बड़े स्तर पर हिस्सेदारी बदलाव होने जा रहा है।

कंपनी के प्रमोटर बेसेमर इंडिया (Bessemer India) ब्लॉक डील के जरिए लगभग 16% हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रहे हैं। इस कदम से बाजार में हलचल तेज हो गई है और निवेशकों की नजरें इस डील पर टिकी हैं।
आज कंपनी के शेयरों की ऐसी है चाल
आज ट्रेडिंग के दौरान मेडी असिस्ट के शेयर फोकस में बने हुए है। कंपनी के शेयर शुरूआती कारोबार में सुबह के 9:53 बजे तक करीब 7% उछलकर 564 रुपए पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सेशन पर नजर डालें तो कंपनी का शेयर 527 रुपए पर क्लोज हुआ था। कंपनी ने पिछले एक हफ्ते में निवेशको को 4.69% का रिटर्न दिया है।
ब्लॉक डील क्या होती है?
स्टॉक मार्केट में ब्लॉक डील एक खास प्रकार का लेनदेन है, जिसमें बड़े निवेशक या प्रमोटर एक साथ बड़ी मात्रा में शेयर बेचते या खरीदते हैं। यह प्रक्रिया आम निवेशकों के नियमित ट्रेडिंग ऑर्डर से अलग होती है और एक तय कीमत पर की जाती है। ब्लॉक डील का इस्तेमाल आमतौर पर बड़े संस्थागत निवेशकों के बीच हिस्सेदारी ट्रांसफर करने के लिए किया जाता है।
बेसेमर इंडिया का उद्देश्य
बेसेमर इंडिया, जो लंबे समय से मेडि असिस्ट में निवेशक है, अब अपनी हिस्सेदारी का एक हिस्सा कम करके आंशिक रूप से बाहर निकलने (Partial Exit) की योजना बना रहा है। बाजार जानकारों के मुताबिक, इस डील से कंपनी को पूंजी निकालने का मौका मिलेगा जबकि नए निवेशकों के लिए बाजार में एंट्री का दरवाजा भी खुलेगा।
मेडी असिस्ट का कारोबार और पहुंच
मेडी असिस्ट देश की बड़ी हेल्थ इंश्योरेंस थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेटर (TPA) कंपनियों में से एक है। यह कंपनी इंश्योरेंस कंपनियों और अस्पतालों के बीच एक पुल की तरह काम करती है। इसके तहत कंपनी हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम प्रोसेस करती है।
नेटवर्क हॉस्पिटल मैनेजमेंट संभालती है। डिजिटल हेल्थकेयर सॉल्यूशंस देती है। मेडी असिस्ट का नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है और इसमें हजारों हॉस्पिटल शामिल हैं। कंपनी ने हाल के वर्षों में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी पकड़ मजबूत की है।
शेयर बाजार में संभावित असर
हिस्सेदारी बिक्री की खबर से यह उम्मीद है कि बाजार में मेडि असिस्ट के शेयरों का फ्री-फ्लोट बढ़ सकता है। फ्री-फ्लोट का मतलब है कि बाजार में ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध शेयरों की संख्या बढ़ना, जिससे लिक्विडिटी सुधरती है। हालांकि, बड़ी मात्रा में शेयर बिक्री से शार्ट-टर्म में शेयर के दाम पर दबाव भी आ सकता है।
निवेशकों के लिए अवसर
जो निवेशक लंबे समय से इस शेयर में एंट्री का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह डील एक अच्छा मौका साबित हो सकती है। क्योंकि ब्लॉक डील के जरिए शेयर अक्सर डिस्काउंट पर बेचे जाते हैं, जिससे नए निवेशकों को बेहतर कीमत पर शेयर खरीदने का अवसर मिलता है।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications