Medanta IPO: मेदांता ब्रांड अस्पतालों का परिचालन और प्रबंधन करने वाली पैरेंट कंपनी ग्लोबल हेल्थ का आईपीओ अगले हफ्ते 3 नवंबर को निवेशकों के लिए ओपन होगा। ग्लोबल हेल्थ का आईपीओ ओपन होन से पहले कंपनी में अमेरिकन कंपनी Carlyle अपनी पुरी हिस्सेदारी बेचेगी।

अमेरिकन कंपनी की 25.64 प्रतिशत है हिस्सेदारी
आज से तकरीबन 9 साल पहले अमेरिकन कंपनी ने ग्लोबल हेल्थ में 25.64 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी। अब Carlyle ग्लोबल हेल्थ में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचने वाली है। मनीकंट्रोल की खबर के मुताबिक Carlyle ने दिसंबर 2013 में ग्लोबल हेल्थ में हिस्सेदारी खरीदी थी। अमेरिकन कंपनी लंबे समय से अपनी हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही थी। मिल रही जानकारी के अनुसार प्री-आईपीओ ट्रांजैक्शंस हो चुका है।

हिस्सेदारी बेचने की हो चुकी है सौदेबाजी
अमेरिकी प्राइवेट इक्विटी फर्म ने ग्लोबल हेल्थ में अपनी 5.66 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के लिए आरजे कॉर्प (पेप्सी की बॉटलर वरूण बेवरेजेज और देवयानी इंटरनेशनल की पैरेंट कंपनी), एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट (एसबीआई म्यूचुअल फंड की एएमसी) और नोवो होल्डिंग्स (डेनमार्क की इंवेस्टमेंट फर्म) के साथ समझौता कर लिया है। इसकी जानाकारी साझा की गई है।
480 करोड़ में हुए हैं तीन प्री-आईपीओ डील
आरजे कॉर्प की ग्लोबल हेल्थ में पहले से ही हिस्सेदारी है। अब प्री-आईपीओ डील के बाद कंपनी में उसकी हिस्सेदारी दोगुनी हो जाएगी। मनी कंट्रोल के मुताबिक यह प्री-आईपीओ डील्स करीब 480 करोड़ रुपये के हैं। ग्लोबल हेल्थ के बयान के मुताबिक तीनों शेयर पर्चेज एग्रीमेंट्स में 336 रुपये प्रति शेयर की कीमत तय की गई है। प्री-आईपीओ डील्स और आईपीओ के तहत ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से Carlyle ग्लोबल हेल्थ में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचेगी। यह आईपीओ निवेशकों के लिए 3 से 7 नवंबर के बीच खुलेगा। मेदांता ब्रांड अस्पतालों का परिचालन और प्रबंधन करने वाली पैरेंट कंपनी ग्लोबल हेल्थ का आईपीओ अगले हफ्ते 3 नवंबर को निवेशकों के लिए ओपन होगा। ग्लोबल हेल्थ का आईपीओ ओपन होन से पहले कंपनी में अमेरिकन कंपनी Carlyle अपनी पुरी हिस्सेदारी बेचेगी।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
