उत्तर भारत में मौसम के बदलने से बड़ी राहत मिल रही है. तापमान तेजी से गिरा है. राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में हीटवेव का कहर थोड़ा कम हुआ है. आंधी-तूफान और बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही. फिलहाल ज्यादातर इलाकों में तापमान 40 डिग्री के आसपास ही है. अच्छी बात ये है कि जल्द ही मानसून की बारिश भी गिरने वाली है. मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा अनुमान में बारिश को लेकर अपडेट जारी किया गया है.
आज बारिश और तेज हवाएं चलेंगी
मौसम विभाग यानी IMD ने गुरुवार 6 जून को जारी अलर्ट में कहा कि पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में आंधी और बारिश का अनुमान है. सोशल मीडिया पर अगले अपडेट में विभाग ने बताया कि आज दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़ी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश हो सकती है.

हालांकि, दिल्ली में आज के लिए येलो अलर्ट है. अगले 2 दिन यानी 7 जून तक हल्की बारिश का अनुमान है. इस पूरे हफ्ते हल्के बादल के साथ 25 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. IMD ने कहा कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के उत्तरी इलाकों में अगले 5 दिनों तक लू चलने के संकेत मिल रहे हैं. वहीं, तटीय कर्नाटक और महाराष्ट्र में भारी से बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद है.
उत्तर भारत में कब बरसेंगे बादल
IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक राजधानी दिल्ली में बारिश 27 जून तक पहुचं सकता है. इससे पहले मानसून 5 जून को कर्नाटक, गोवा और आंध्र प्रदेश पहुंच जाएगा. फिर 10 जून को मानसून महाराष्ट्र, तेलंगाना पहुंचेगा. अनुमान के मुताबिक 15 जून को मानसून मध्य प्रदेश और 20 जून तक मानसून उत्तर प्रदेश तक पहुंच जाएगा.
कैसा रहा बीते 24 घंटे में मौसम का हाल?
मौसम विभाग ने बीते 24 घंटे के मौमस को लेकर कहा कि इस दौरान राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के कई इलाकों में गर्म हवाएं चलीं. मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चली. इस दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और नजदीकी मध्य भारत के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान 43- से 46 डिग्री के बीच रहा. तापमान का ये आंकड़ा सामान्य से 2-4 डिग्री अधिक रहा.
उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट बदली है, जिससे आंगारे बरसाते मौसम में लोगों का राहत मिली. पिछले कुछ दिनों से राहत के बाद अब एक बार फिर तेज गर्मी से लोग परेशान होने वाले हैं. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान 45 डिग्री पार जा सकता है.
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications