नयी दिल्ली। कीमती धातुओं में अक्सर निवेशकों का ध्यान सोने पर ही जाता है, जिसके चलते वे चांदी को भूल जाते हैं। जबकि चांदी भी मुनाफा कराने के मामले में सोने से पीछे नहीं रहती। एमसीएक्स पर इस समय चांदा का रेट 68120 रु पर है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का रेट प्रति औंस 26 डॉलर से थोड़ा अधिक है। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में रिकवरी के बीच अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और औद्योगिक क्षेत्र के लिए मांग में सुधार के अनुमान से चांदी की कीमतों को सपोर्ट मिला है। आइए जानते हैं एमसीएक्स पर चांदी ने 2020 में कितना रिटर्न दिया और आगे कितने रिटर्न की उम्मीद है।
45 फीसदी रिटर्न मिला
2020 में चांदी ने सबसे अधिक रिटर्न दिया। एमसीएक्स पर चांदी के रेट करीब 45 फीसदी ऊपर चढ़े। एक साल में 45 फीसदी रिटर्न बहुत शानदार है। एफडी या पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं पर इतना रिटर्न जुटाने में कई साल का समय लग सकता है। कोरोना काल में चांदी ने निवेशकों का जम कर मुनाफा कराया। जानकारों के अनुसार पिछले साल देखा गया कि निवेशकों के लिए चांदी सबसे आकर्षक ऑप्शन रहा, क्योंकि सोना महंगा हो गया था। जून 2020 के बाद चांदी का रेट बढ़ने लगा और अब तक के सबसे ऊंचे स्तर तक पहुंचा।
क्यों बढ़े चांदी के रेट
एक्सपर्ट्स के अनुसार पिछले साल चांदी की मांग बढ़ गई। लोगों ने निवेश, गिफ्ट देने और औद्योगिक उपयोग के लिए चांदी खरीदी। वैश्विक औद्योगिक गतिविधियों में तेज सुधार के बाद औद्योगिक धातुओं की मांग बढ़ गई। दूसरी बात सोने की ही तरह चांदी भी सेफ हेवन (निवेश के लिए सुरक्षित उपकरण) है। इसलिए भी चांदी की तरफ निवशकों का रुझान बढ़ा।
कहां तक जा सकती है चांदी
2021 में चांदी को लेकर एक्सपर्ट बहुत आशावादी हैं। 2021 में चांदी का रेट 35 से 40 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है। घरेलू बाजार में चांदी 75,000 रु से 80,000 रु के स्तर तक जा सकती है। यानी 2021 में चांदी की कीमतों में मौजूदा रेट से करीब 12 हजार रु तक का उछाल आ सकता है। माना जा रहा है कि इस साल सोने से ज्यादा चांदी की चमक बढ़ेगी।
काम की चीज है चांदी
असल में चांदी सौर ऊर्जा इंडस्ट्री का अहम कम्पोनेंट है। 2021 में सौर ऊर्जा सेक्टर के तेज ग्रोथ हासिल करने की उम्मीद है, जिससे चांदी को फायदा होगा। सोलर इन्वेस्टमेंट की सिल्वर इंडस्ट्रियल डिमांड में 18 प्रतिशत और मेटल की कुल मांग में लगभग 10 प्रतिशत हिस्सेदार रहती है। अगर आप भी 2021 में चांदी से पैसे कमाना चाहते हैं तो एमसीएक्स इसके लिए बेस्ट ऑप्शन है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज या एमसीएक्स भारत में सबसे बड़ा और दुनिया में छठा सबसे बड़ा कमोडिटी एक्सचेंज मार्केट है। यहां गोल्ड सबसे अधिक ट्रेडिंग की जाने वाली कमोडिटी है। पर चांदी में भी काफी ट्रेड किया जाता है।
कैसे करें शुरुआत
एमसीएक्स में एंट्री करने के लिए सबसे पहले ब्रोकरिंग फर्म चुनें, जो आपके अनुसार सही हो। चांदी में ट्रेड करने के लिए आपको खुद को रजिस्टर करना होगा। इसके लिए आपको एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा। एमसीएक्स पर हर कमोडिटी की न्यूनतम निवेश राशि होती है और आपको यह शुरुआती समय पर ही ये न्यूनतम निवेश करना होगा। जब तक आप ब्रोकर को पैसा ट्रांसफर नहीं करते तब तक आप कोई ट्रेड नहीं कर सकते। एक बार ऐसा करने के बाद आप अपने खाते में लॉग इन और ट्रेड कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 मार्च को चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 1 किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

Gold Rate Today: होली पर सस्ता हुआ सोना-चांदी का भाव, जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट जंग के बीच सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए सुनहरा मौका! PM Kisan योजना से पाएं 3000 रुपए महीना, ऐसे भरें फॉर्म



Click it and Unblock the Notifications