MCX Gold Price Today: आज मंगलवार को बुलियन मार्केट में तेजी बरकरार है. सोने में कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन तेजी दर्ज की जा रही. वायदा बाजार में आज भी कीमतों में जोश देखने को मिल रहा है. दरअसल, बुलियन मार्केट की चाल पर महंगाई के आंकड़ों का असर दिख रहा है. नए अमेरिकी टैरिफ ऐलान के बाद ग्लोबल ट्रेड वॉर बढ़ने की आशंका की वजह से है.
वायदा बाजार में आज सोना-चांदी
वायदा बाजार में सोने की कीमतों में जोश देखने को मिल रहा है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने का रेट बढ़ गया है. MCX पर सोने का अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 190 रुपए की बढ़त के साथ 97969 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि इसका ऑल टाइम हाई 101078 रुपए प्रति 10 ग्राम है.
सोने के उलट चांदी की कीमतों में गिरावट है. MCX पर चांदी के भाव ऑल टाइम हाई से फिसल गए हैं. वायदा बाजार में चांदी का सितंबर कॉन्ट्रैक्ट 586 रुपए की मजबूती के साथ 112350 रुपए प्रति 1 किलो ग्राम पर फिसल गई है, जोकि कारोबारी सेशन में 115136 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंची.

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के कमोडिटी रिसर्च में सीनियर एनालिस्ट मानव मोदी ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर के रास्ते पर फोकस डालने वाले अमेरिकी मुद्रास्फीति आंकड़ों के जारी होने से पहले चांदी ने कॉमैक्स पर 2012 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर और घरेलू बाजार में 1,15,000 रुपए का ऑल टाइम हाई दर्ज किया, जबकि सोना स्थिर कारोबार कर रहा.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के प्रमुख व्यापारिक भागीदारों के साथ हफ्तों तक बातचीत के बाद 1 अगस्त से मैक्सिको और यूरोपीय संघ से आयात पर 30% शुल्क लगाने की धमकी दी. राष्ट्रपति ट्रंप ने फेड चेयर जेरोम पॉवेल पर अपने हमले को नवीनीकृत करते हुए कहा कि ब्याज दरें 1% या उससे कम होनी चाहिए. बाजार साल के अंत तक 50 बीपीएस की दर में कटौती की कीमत तय कर रहे हैं, जिसमें सितंबर में पहली कटौती की उम्मीद है.
इस बीच घरेलू ईटीएफ प्रवाह के साथ-साथ इंडस्ट्रियल डिमांड, इस साल की शुरुआत के बाद सोने की चाल के बाद एक कैच-अप रैली और औद्योगिक धातुओं में तेजी चांदी में समग्र रैली का समर्थन करने वाले कुछ फैक्टर हैं. ऑल-टाइम हाई के बाद, हमें कुछ मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है. चीन के आर्थिक आंकड़े भी उम्मीद से कम बताए गए हैं, जिससे चांदी सहित औद्योगिक धातुओं पर दबाव है. अब ध्यान अमेरिकी सीपीआई, पीपीआई, खुदरा बिक्री और औद्योगिक उत्पादन डेटा पर है.
ग्लोबल मार्केट में सोने का रेट
अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों का असर बुलियन मार्केट पर दिख रहा. मंगलवार को देर शाम आने वाले महंगाई के आंकड़ों से पहले सोने का भाव चढ़ गया है. कॉमैक्स पर गोल्ड फ्यूचर्स में हल्की मजबूती है. यह 3370 डॉलर प्रति ऑन्स के पास पहुंच गया है. चांदी की कीमत भी करीब आधे फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है, जोकि 38.50 डॉलर प्रति ऑन्स के पास आ गया है.
More From GoodReturns

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित



Click it and Unblock the Notifications
