Gold Price Today: ग्लोबल फैक्टर्स की वजह से एक बार फिर बुलियन मार्केट में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा. सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार हलचल है. वायदा बाजार में आज 7 जुलाई को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज किया जा रहा है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने का रेट सोमवार को करीब 500 रुपए तक फिसल गया है.
आज सोने का ताजा भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने का अगस्त कॉन्ट्रैक्ट करीब 500 रुपए फिसल गया है. यह सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर 487 रुपए की गिरावट के साथ 96503 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जोकि शुरुआती कारोबार में 96402 रुपए तक भी फिसला. हालांकि, 10 ग्राम सोने का ऑल टाइम हाई लेवल 101078 रुपए प्रति 10 ग्राम है.
सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी एक्शन है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर चांदी की कीमत करीब 200 रुपए फिसल गई है. चांदी का सितंबर वायदा 182 रुपए की गिरावट के साथ 108247 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है. शुरुआत कारोबार में इसका भाव 108395 रुपए प्रति किलोग्राम तक भी पहुंच गई थी. जबकि इसका ऑल टाइम हाई लेवल 111000 रुपए प्रति किलोग्राम है.

ग्लोबल मार्केट में सोना और चांदी
बीते हफ्ते की तेजी के बाद ग्लोबल मार्केट में यह कारोबारी हफ्ता कमजोर शुरु हुआ है. कॉमैक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी दर्ज की जा रही है. सोने का भाव आधे फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 3322 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रहा है. चांदी भी करीब एक चौथाई फीसदी की गिरावट के साथ 37 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रही है.
केडिया एडवाइजरी के फाउंडर अजय केडिया ने कहा कि ट्रेडर्स ताजा ट्रेड टेंशन और संभावित पॉलिसी बदलाव के चलते बैलेंस कर रहे. यही वजह है कि कॉमैक्स पर सोने का भाव 3310 डॉलर प्रति ऑन्स के आसपास कारोबार कर रहा.
More From GoodReturns

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications
