McDonalds : अब आपको मैकडॉनल्ड्स के बर्गर या दूसरे आइटम्स में टमाटर नहीं मिलेगा। यह निर्णय कंपनी की तरफ से टमाटर की कीमतों में उछाल के कारण लिया गया है। कंपनी की तरफ से कहा गया है कि टमाटर की खराब क्वॉलिटी के वजह से हम बर्गर या दूसरे आइटम्स में टमाटर देने में सक्षम नहीं है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आदित्य साहा ने ट्वीट कर दावा किया कि मैकडॉनल्ड्स ने दिल्ली में एक नोटिस लगाया है जिसमें यह कहा गया है कि अब हम टमाटर नहीं खरीद सकते हैं।

बता दें कि देश में टमाटर की प्राइस में पिछले कुछ महीनों के दौरान काफी इजाफा देखने को मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीते गुरुवार को टमाटर की खुदरा प्रति किलो 162 रुपये तक पहुंच गई। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, कोलकाता में टमाटर सबसे ज्यादा लगभग 152 रु प्रति किलो रही।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वहीं, कोलकाता में टमाटर की कीमत की कीमत की बात करें तो फिर कोलकाता में सबसे ज्यादा 152 रुपये प्रति किलो रहीं, वही, दिल्ली में 120 रुपये प्रति किलो, चेन्नई में 117 रुपये प्रति किलो रही और मुंबई में 108 रुपये प्रति किलो रहीं।
गुरुवार को खुदरा टमाटर की अखिल भारतीय औसत प्राइस प्रति किलो 95.58 रु थी। आंकड़ों के अनुसार,
यूपी के शाहजहांपुर में टमाटर की कीमत सबसे ज्यादा प्रति किलो 162 रुपये रही, जबकि राजस्थान के चुरू जिले की बात करें तो फिर यह पर न्यूनतम दर 31 रु प्रति किलो थी।
वही, देश के अन्य मुख्य शहरों में टमाटर की प्राइस हाई थी। अगर हम गुरुग्राम की बात करें तो फिर यह टमाटर की खुदरा कीमत 140 रु प्रति किलो थी। बेंगलुरु में टमाटर की खुदरा कीमत 110 रुपये प्रति किलो थी और वाराणसी में 107 रुपये प्रति किलो थी। जुलाई महीने से अगस्त महीने के बीच आम तौर पर टमाटर की कीमत में इजाफा हो जाता हैं, क्योकि मानसून के कारण से जल्दी खराब होने वाली वस्तुओं की कटाई तो प्रभावित होती ही हैं इसके साथ ही इसका परिवहन भी प्रभावित होता है।


Click it and Unblock the Notifications