CPI May 2025 : देशभर में महंगाई से लोगों को बड़ी राहत मिली है। मई के रिटेल महंगाई(CPI Data) के आंकड़े जारी हो गए है। मई में रिटेल मंहगाई दर 6 साल के निचले स्तर पर आ गई है। मई 2025 में रिटेल महंगाई 3.16% से घटकर 2.82% पर आ गई है। रिटेल महंगाई दर अप्रैल 2025 में 3.16% पर थी और मार्च में 3.34% पर थी। मई सीपीआई फरवरी 2019 के निचले स्तर पर आ गई है।

देशभर में मई 2025 में महंगाई घटी (Inflation Rate May 2025)
खाने पीने के सामानों की कीमतों में गिरावट की वजह से मई 2025 में महंगाई दर फिसली है। खाद्य महंगाई दर अप्रैल 2025 में 1.78% से घटकर मई 2025 में 0.99% पर आ गई है। इसके अलावा शहरी महंगाई दर अप्रैल में 3.36% थी, जोकि कम होकर मई में 3.07% पर आ गई है। ग्रामीण महंगाई दर अप्रैल में 2.92% थी, जोकि मई 2025 में 2.59% पर आ गई है।
सब्जियों की महंगाई दर अप्रैल 2025 में -10.98% थी, जोकि मई 2025 में -13.70% पर आ गई है। दालों की महंगाई दर अप्रैल में -5.23% थी और मई में -8.22% पर आ गई है। हाउसिंग महंगाई दर मई में बढ़ गई है। मई 2025 के लिए हाउसिंग महंगाई दर वार्षिक आधार पर 3.16% दर्ज की गई है। अप्रैल 2025 में यह दर 3.06% थी।
मई 2025 में महंगाई और खाद्य महंगाई में आई गिरावट का मुख्य कारण दाल एवं उससे जुड़े उत्पाद, सब्जियां, फल, अनाज एवं उससे बने उत्पाद, घरेलू सामान और सेवाएं, चीनी एवं मिठाइयां और अंडों की मुद्रास्फीति में कमी है। इसके अलावा, अनुकूल आधार प्रभाव (Favourable Base Effect) ने भी इस गिरावट में अहम भूमिका निभाई है।
अप्रैल में भी महंगाई से मिली थी राहत (Retail Inflation in April 2025)
देश में अप्रैल महीने के दौरान भी रिटेल महंगाई दर गिर गई थी। अप्रैल 2025 में रिटेल महंगाई 3.34% से घटकर 3.16% पर आ गई है। रिटेल महंगाई दर मार्च 2025 में 3.34% पर थी और फरवरी में 3.61% पर थी। अप्रैल में महंगाई दर 69 महीने के निचले स्तर पर फिसल गई है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
