नई दिल्ली, नवंबर 15। मैक्स लाइफ इंश्योरेंस ने मैक्स लाइफ स्मार्ट वेल्थ इनकम प्लान नाम से एक नयी बीमा स्कीम लॉन्च की है। ये एक नॉन-लिंक्ड पार्टिसिपेटिंग इंडिविजुअल लाइफ इंश्योरेंस स्कीम है। यह फ्यूचर के लिए शानदार ऑप्शन है, जिसमें आपको तब एक अतिरिक्त इनकम का फायदा मिलेगा जब आपको इसकी सबसे अधिक जरूरत होगी। यह स्कीम सुनिश्चित करती है कि आपके परिवार की जरूरतों को फाइनेंशियल सपोर्ट के जरिए पूरा किया जाए। ये एक गारंटीड मनीबैक प्लान है। आइए जानते हैं इस स्कीम के 5 बड़े और अहम बेनेफिट।
3 ऑप्शनों में से कोई भी चुनें
मैक्स लाइफ स्मार्ट वेल्थ प्लान ग्राहकों को उनकी जरूरतों के अनुसार प्लान चुनने की सुविधा प्रदान करता है। यह प्लान ग्राहकों को 'अर्ली इनकम', 'अर्ली इनकम विद गारंटीड मनी बैक' या 'डिफर्ड इनकम' में से किसी एक ऑप्शन को चुनने की सुविधा देगा। ये सभी ऑप्शन सभी प्रकार के तहत गारंटीड इनकम/गारंटीड मनी-बैक के रूप में इनबिल्ट गारंटी के साथ आते हैं। आपको कैश बोनस भी मिलेगा।
25 साल तक गारंटीड इनकम
25 साल तक या पॉलिसी अवधि के अंत तक, जो भी कम हो, 'अर्ली इनकम' और 'डिफर्ड इनकम' के मामले में गारंटीड इनकम के रूप में गारंटीज का भुगतान किया जाएगा। वहीं 'अर्ली इनकम विद गारंटीड मनी बैक' वैरिएंट के मामले में इसका तय अंतराल पर 3 'गारंटीड मनी बैक' के रूप में भुगतान किया जाएगा।
कैश बोनस
सर्वाइवल बेनेफिट (नकद बोनस और गारंटीड इनकम) को एक्रुअल को जरूरत के अनुसार पॉलिसी अवधि के दौरान किसी भी समय चुना जा सकता है। पॉलिसी अवधि के दौरान किसी भी समय पॉलिसीधारक अर्जित 'कैश बोनस/गारंटीड इनकम' को आंशिक रूप से/पूरी तरह से निकाल सकता है।
अनपेड सर्वाइवल बेनेफिट
यदि पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसीधारक द्वारा अनपेड सर्वाइवल बेनेफिट का लाभ नहीं उठाया जाता है, तो यह मृत्यु, मैच्योरिटी या सरेंडर के कारण पॉलिसी के बंद होने के समय योजना बेनेफिट के साथ दिया जाएगा। एक्रूड सर्वाइवल बेनेफिट आरबीआई द्वारा इसकी वेबसाइट पर दी गयी रिवर्स रेपो दर के बराबर ब्याज दर पर जमा (और भुगतान) किए जाएंगे और इस दर की सालाना समीक्षा की जाएगी।
100 साल की आयु तक कवर
मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के अनुसार यह योजना 100 वर्ष, 85 वर्ष या 75 वर्ष की आयु तक जीवन बीमा का लाभ उठाने की सुविधा देती है। प्लान के तहत तीन तरह की छूट/रिबेट उपलब्ध हैं। मौजूदा मैक्स लाइफ ग्राहक (प्रथम वर्ष), महिला जीवन (सभी देय प्रीमियम) और मैच्योरिटी पर उच्च बीमा राशि के लिए छूट इस योजना के तहत लागू है। और फायदों की बात करें तो ग्राहक अतिरिक्त प्रीमियम देकर अलग से राइडर कवर जोड़ सकते हैं। यदि पॉलिसी लाभ जारी रखने का विकल्प चुनते हैं तो यह सुनिश्चित करता है कि सर्वाइवल और मैच्योरिटी बेनेफिट का भुगतान जारी रहेगा। इस योजना के तहत डेथ बेनेफिट पॉलिसी कंटीन्युएंस बेनेफिट विकल्प के साथ बदलता रहता है। कंपनी ने कहा है कि जीवन अपने सपनों को पूरा करने को लेकर है। साथ ही अपने प्रियजनों के लिए भी। कंपनी के अनुसार इसका नया पेश किया गया 'मैक्स लाइफ स्मार्ट वेल्थ इनकम प्लान' एक शानदार उत्पाद है जो आपको उन वर्षों के दौरान अतिरिक्त इनकम के माध्यम से वित्तीय सुरक्षा प्रदान करेगा जब आपको इसकी सबसे अधिक आवश्यकता होगी।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
