Panchayat Level Mausam ki Jankari: खेती और किसानी के काम में मौसम का बहुत बड़ा योगदान होता है। जागरूक किसान हमेशा समाचार पर मौसम का हल जरूर देखते हैं, ताकि वह अपनी फसल की बुवाई और कटाई का सही समय फिक्स कर सकें। इतनी एडवांस तकनीक के बाद भी कई बार एक्यूरेट डाटा नहीं मिल पाता है, जिससे किसान फसल की बुवाई करते हैं, तो बारिश हो जाती है या फिर बीच में सूखा पड़ सकता है, और कभी-कभी फसल कटाई के लिए कुछ दिन के लिए छोड़ दी जाती है तभी ओलाबारी हो जाती है और फसल को भी नुकसान होता है। ऐसे में भारत का मौसम विज्ञान विभाग अब हर पंचायत के लिए मौसम की जानकारी देगा।
इस पहल की वजह से आपको अपने खास एरिया में रहने वाले मौसम का हाल पता चल जाएगा जिससे आप अपनी फसलों के लिए बेहतर निर्णय ले सकते हैं और उनकी बुवाई और कटाई का टाइम भी फिक्स कर सकते हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख नित्यंजय महापात्र ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी है। इस जानकारी के अनुसार अगले हफ्ते से मौसम विभाग पंचायत स्तर पर मौसम का पूर्वानुमान जारी करेगा। यह काफी बड़ी उपलब्धि है की मौसम विभाग अब ब्लॉक से पंचायत स्तर पर भी मौसम का पूर्वानुमान लगा सकता है। मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि उनका लक्ष्य हर गांव में काम से कम पांच किसानों को अधिकतम तापमान, न्यूनतम तापमान, आद्रता यानी ह्यूमिडिटी और विंड स्पीड जैसी सभी जानकारी के बारे में बताना और समझना है। इसके अलावा किसानों को खराब मौसम से जुड़ी चेतावनी भी मुहैया कराना इस लक्ष्य का हिस्सा है।
आपको बताते चले कि यह मौसम विभाग द्वारा की जाने वाली पंचायत लेवल की भविष्यवाणी सिर्फ एक या दो नहीं बल्कि कल 14 भाषाओं में की जाएगी। इसमें हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 12 अन्य भाषाएं भी शामिल हैं। इसलिए लगभग ज्यादातर राज्य के लोग इसका फायदा बड़ी आसानी से उठा सकते हैं।
मिल रही जानकारी के अनुसार आगे आने वाले सोमवार से ही मौसम विभाग द्वारा इस सुविधा की शुरुआत की जाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसी सोमवार से भारत का मौसम विज्ञान विभाग 1 साल पर चलने वाले समारोह की शुरुआत करेगा। इस समारोह की शुरुआत भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की 150वीं वर्षगांठ बनाने के लिए की जा रही है।
मौसम विभाग ने किसानों तक इस सूचना को पहचानने के लिए सबसे आसान और बेहतरीन विकल्प को चुनने का फैसला किया है। इसके तहत वह किसानों तक जानकारी पहुंचाने के लिए मोबाइल का इस्तेमाल करेंगे। से हर इंसान अपने घर पर बैठे-बैठे अपने मोबाइल पर ही रोजाना मौसम का हाल जान सकता है।
गौरतलब है कि आपको कोई भी तैयारी पहले से करने के लिए मौसम विभाग के द्वारा अगले 7 दोनों का मौसम पूर्वानुमान पता किया जा सकेगा। इसमें आप पिन कोड के जरिए अपने मोबाइल स्क्रीन पर उसे खास जगह का तापमान चेक करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इतना ही नहीं ह्यूमिडिटी, विंड स्पीड और खराब मौसम की चेतावनी भी आपके मोबाइल पर ही मिल जाएगी।
एक रिपोर्ट के मुताबिक छोटा किसान अगर मौसम का पूर्वानुमान सही तरह से लगाकर किसी करता है तो, उसे एक सीजन में 12,500 तक का एक्स्ट्रा फायदा हो सकता है। ऐसे ही अगर देश में 10 करोड़ किसानों के पास पहुंच जाए तो भारत की अर्थव्यवस्था को जबरदस्त लाभ हो सकता है।
More From GoodReturns

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications