नई दिल्ली, जुलाई 22। जब से कोरोना संकट आया है तब से 2 सेक्टरों का कारोबार काफी अधिक बढ़ा है। इनमें फार्मा और आईटी सेक्टर शामिल हैं। शेयर बाजार में भी देखें तो लगभग सभी फार्मा और आईटी कंपनियों के शेयरों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इससे इन कंपनियों के निवेशकों को काफी अच्छा रिटर्न मिला। जिन कंपनियों ने सबसे अधिक रिटर्न दिया, उनमें मास्टेक भी शामिल है। इस कंपनी ने सिर्फ 1 लाख रु के निवेश पर निवेशकों को 5 लाख रु से अधिक का मुनाफा कराया है। आइए जानते हैं कैसे।
कहां से कहां पहुंचा मास्टेक का शेयर
करीब 1 साल पहले मास्टेक का शेयर 461 रु पर था। जबकि आज ये 2772 रु तक उछला है। ये इसके पिछले 52 हफ्तों का सबसे ऊंचा स्तर है। 461 रु से 2772 रु तक पहुंचने में मास्टेक के शेयर ने निवेशकों को 501 फीसदी मुनाफा कराया। यानी यदि किसी निवेशक के पास इसके 1 लाख रु के शेयर होते तो आज ये 6 लाख रु होते। इस तरह मास्टेक के शेयर ने निवेशकों को 1 लाख रु पर 5 लाख रु का मुनाफा कराया है।
मास्टेक का 6 महीनों का मुनाफा
मास्टेक ने 6 महीनों में भी निवेशकों को भारी भरकम रिटर्न दिया है। बीते 6 महीनों में यह शेयर 1115 रु से 2772 रु पर पहुंचा है। यानी निवेशकों को इस शेयर से 148 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है। यानी मास्टेक ने निवेशकों का पैसा 6 महीनों में भी करीब ढाई गुना कर दिया है। एफडी जैसे डेब्ट निवेश ऑप्शनों के ये कहीं बेहतर है। मगर शेयर बाजार के जोखिम पर भी नजर रखें।
कहां तक जाएगा मास्टेक
अनुमान लगाया जाया जा रहा है कि मास्टेक का शेयर 2950 रु तक जा सकता है। आज ये 2772 रु का स्तर छूने के बाद थोड़ी गिरावट के साथ 2737 रु के आस-पास है। मगऱ इसके लिए टार्गेट 2950 रु है। यानी अगर मौजूदा स्तर से देखें तो ये प्रति शेयर 210 रु से अधिक का मुनाफा करा सकता है। प्रतिशत में देखें तो आपको मास्टेक से करीब 7.8 फीसद तक रिटर्न मिलेगा।
मार्कैट कैपिटल
इस समय मास्टेक की मौजूदा मार्केट कैपिटल 6,915.5 करोड़ रु के आस-पास है। मास्टेक एक भारतीय बहुराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी कंपनी है जो यूके, यूएस और भारत में बड़े प्राइवेट और सरकारी उद्यमों के लिए एंटरप्राइज लेवल की डिजिटल ट्रांसफॉर्मशन सर्विसेज और सॉफ्टवेयर ऑफर करती है। मास्टेक के यूके, यूएस और भारत में मौजूद 11 कार्यालयों में 2,200 से अधिक कर्मचारी हैं। कंपनी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड और बीएसई में लिस्टेड है।
कब हुई थी शुरुआत
मास्टेक को 14 मई 1982 को मैनेजमेंट एंड सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के नाम से शुरू किया गया था, जो एक बिजनेस डिजाइनिंग और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर डिवीलर करता थी। 16 अगस्त 1992 को नाम बदलकर मास्टेक कर दिया गया। कंपनी की स्थापना तीन भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) अहमदाबाद के 1979 बैच के साथियों ने की थी, जिनमें अशंक देसाई, केतन मेहता और आर सुंदर शामिल थे। 1992 में मास्टेक ने यूके में एक आईटी कंपनी कार्टर कास्ट सिस्टम्स का अधिग्रहण किया था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications