नई दिल्ली, अगस्त 10। देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार विक्रेता टाटा मोटर्स है। मगर लग रहा है जल्द ही उसकी ये बादशाहत बदल सकती है। अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लाने का ऐलान मारुति सुजुकी ने कर दिया है। उनकी ये कार 2025 तक आ सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार उनका ये प्रोडक्ट 2024-25 तक आ सकता है और इसकी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के गुजरात स्थित फैसिलिटी में की जाएगी।
इसकी कीमत 10 लाख से अधिक होगी
अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार से जुड़ी ज्यादा जानकारी कंपनी ने बताया नही है हालांकि महंगी बैटरी और ईवी तकनीक को देखते हुए ये बताया गया है कि पहली मारुति इलेक्ट्रिक कार की कीमत 10 लाख रूपये से अधिक ही होगी। कंपनी की तरफ से बताया गया है कि उनकी ईवी टेस्टिंग के लिए लंबे समय के लिए है। इसको भारत के वातावरण को ध्यान के रखते हुए तैयार किया जा रहा है।
रेंज 500 किलो मीटर तक
इलेक्ट्रिक कार एक मिड साइज एसयूवी होगी ये भी अफवाह है। जिसको टोयोटा और सुजुकी मिलकर तैयार करेंगी। इसे वर्ष 2023 ऑटो एक्सपो में अपने कॉन्सेप्ट फॉर्म में पेश किया जा सकता है। जिसमे दो बैटरी का विकल्प होगा 59 केडब्लूएच और 48 केडब्लूएच में लाया जा सकता है। जिसमे आपको 500 किलो मीटर और 400 किलो मीटर की रेंज आपको ऑफर करता है।
सितंबर 2022 में ग्रैंड विटारा को पेश किया जाएगा
मारुति कंपनी की ग्रैंड विटारा पर आधारित मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार होगी। आपको बता दे सितंबर 2022 में ग्रैंड विटारा को पेश किया जाएगा। यह स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आने वाली पहली मारुति सुजुकी मॉडल होगी। इसे स्मार्ट हाइब्रिड सिस्टम के साथ 1.5एल के15सी डुअलजेट इंजन और इंटेलिजेंट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ 1.5एल टीएनजीए पेट्रोल में पेश किया जाएगा। इसकी शुरुवाती कीमत 9.5 से 15.5 लाख रूपये के बीच होने की संभावना है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
