नई दिल्ली, अक्टूबर 11। आज के समय में लगभग सभी लोग कार खरीदना चाहते हैं। मगर जरूरी नहीं कि हर कोई कार खरीद पाए। भले ही भारत में सस्ती कारें उपलब्ध हैं, मगर फिर भी कार खरीदने के लिए लाखों रु का बजट चाहिए। सस्ती कारों की शुरुआती कीमत भी 3-3.25 लाख रु के आस-पास है। पर कम बजट होने पर पुरानी कार भी एक ऑप्शन हो सकता है। यदि आप पुरानी कार से काम चलाना चाहते हैं तो बता दें कि इस समय मारुति सुजुकी की वैगनआर का एक पुराना मॉडल बिक रहा है।
कहां बिक रही पुरानी वैगनआर
कार्स 24 उन प्लेटफॉर्मों में से एक है, जो पुरानी कारों में डील करते हैं। इस समय इसी प्लेटफॉर्म पर पुरानी वैगनआर बिक रही है। नयी वैगनआर की कीमत 4.93 लाख रु (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। मगर कार्स 24 पर पुरानी वैगनआर 1.23 लाख रु में मिल रही है। वैगनआर में देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति ने 1197 सीसी का इंजन दिया है। ये दो ऑप्शनों में मिलता है, जिनमें 1.0 लीटर और 1.2 लीटर के इंजन वेरिएंट शामिल हैं।
शानदार है माइलेज
वैगनआर के 1.0 लीटर वाला इंजन 68 पीएस की पावर और 90 एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। इंजन को 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस किया गया है। इस कार का पेट्रोल वेरिएंट 21.79 किलोमीटर प्रति लीटर और सीएनजी इंजन 32.52 किलोमीटर प्रति किलो का माइलेज देने की क्षमता रखता है। आगे जानिए पुराने मॉडल की डिटेल।
कितनी चली है पुरानी वैगनआर
कार्स 24 पर पुरानी वैगनआर से संबंधित जो डिटेल दी गयी है उसके मुताबिक अक्टूबर 2009 का मॉडल बेचा जा रहा है। कार को पहला मालिक ही बेच रहा है। जहां तक चलने की बात है तो यह कार अभी करीब 74800 किलोमीटर चली है। कार दिल्ली में रजिस्टर्ड है। आपको बता दें कि कार्स 24 से कार खरीदने पर आपको 6 महीने की वारंटी भी दी जाएगी। इसके अलावा फ्री में आरसी ट्रांसफर और थर्ड पार्टी इंश्योरेंस दिया जाएगा।
मनीबैक गारंटी
इस कार पर 7 दिनों की मनीबैक गारंटी भी मिलेगी। इसका मतलब है कि यदि आपको कार पसंद न आए तो इसे वापस करके आप पुरा पैसा वापस पा सकते हैं। कंपनी की तरफ से कार पर लोन सुविधा दी जा रही है। आपको जीरो डाउन पेमेंट पर ये कार मिल सकती है। फिर आपको हर महीने ईएमआई देनी होगी। 60 महीने तक हर महीने आपको 2,929 रुपये की ईएमआई भरनी होगी।
मारुति कारों पर डिस्काउंट
दिवाली नजदीक है और मारुति अपनी सेल्स बढ़ाना चाहती है। मारुति ऑल्टो पर 25000 रु का कंज्यूमर ऑफर दिया जा रहा है। वहीं कार पर 15000 रु का एक्सचेंज बोनस और 3000 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी है। यानी इस कार पर कुल मिला कर 43000 रु तक के बेनेफिट दिए जा रहे हैं। मारुति ईको पर कोई कंज्यूमर ऑफर नहीं दिया जा रहा है। मगर कार पर 10000 रु का एक्सचेंज बोनस और 2500 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी है। यानी इस कार पर कुल मिला कर 12500 रु तक के बेनेफिट दिए जा रहे हैं। मारुति वैगनआर पर 5000 रु का कंज्यूमर ऑफर दिया जा रहा है। वहीं कार पर 10000 रु का एक्सचेंज बोनस और 2500 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी है। यानी इस कार पर कुल मिला कर 17500 रु तक के बेनेफिट दिए जा रहे हैं। वैगन आर के सभी पेट्रोल वेरिएंट पर ये ऑफर्स मिल रहे हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications