Maruti WagonR CNG Discount : मारुति सुजुकी वैगन आर एस-सीएनजी के एलएक्सआई वेरिएंट की कीमत 6.42 लाख रुपये है और यह वीएक्सआई वेरिएंट के लिए 6.86 लाख रुपये (दोनों कीमतें, एक्स-शोरूम) तक जाती है। एंट्री-लेवल टॉल राइडिंग हैचबैक के सीएनजी वेरिएंट ने 2020 में बाजार में अपनी शुरुआत की और इसके सस्ता होने और फ्यूल-एफिशिएंसी के कारण ग्राहकों ने इसे अच्छा रेस्पोंस दिया। इस समय इस कार पर भारी छूट मिल रही है। आगे जानिए कार पर उपलब्ध बेस्ट ऑफर्स के बारे में।

55000 रु तक की छूट
इस समय इस हैचबैक को डीलरों द्वारा 55,000 रुपये की आकर्षक नकद छूट के साथ बेचा जा रहा है और इसमें दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में 25,000 रुपये की आधिकारिक छूट शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार सीएनजी ईंधन की कीमतों में वृद्धि से इस कार की बिक्री थोड़ी प्रभावित हुई है। इसलिए भी त्योहारी सीजन के दौरान खरीदारों को लुभाने के लिए अच्छी छूट दी जा रही है।
सिलेरियो आसानी से मिल रही
ध्यान रहे कि हाल ही में पेश की गई सेकंड-जेन की सेलेरियो डीलरशिप पर आसानी से उपलब्ध है। जबकि अर्टिगा सीएनजी की प्रतीक्षा अवधि कुछ ही हफ्तों में कम हो गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वैगन आर एस-सीएनजी, ऑल्टो और अर्टिगा के बाद 2020 में देश के सबसे बड़ी कार निर्माता द्वारा लॉन्च किया गया तीसरा बीएसवीआई-अनुपालन वाला एस-सीएनजी मॉडल था।

कैसा है सिलेंडर
स्टैंडर्ड वैगन आर 1.0-लीटर तीन-सिलेंडर के10बी पेट्रोल और 1.2-लीटर के12एम पेट्रोल मिल के साथ उपलब्ध है, लेकिन ए-सीएनजी केवल छोटी पेट्रोल इकाई के साथ उपलब्ध है। 1.0-लीटर के10बी इंजन पेट्रोल मोड में अधिकतम 68 एचपी और 90 एनएम का पावर आउटपुट देता है जबकि एस-सीएनजी वेरिएंट सीएनजी मोड में 59 एचपी और 78 एनएम बनाता है।
पांच-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस
एस-सीएनजी ट्रिम केवल पांच-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ पेश की गयी है। इसमें डुअल इंटरडिपेंडेंट इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट्स और एक इंटेलिजेंट इंजेक्शन सिस्टम है। इसकी टैंक क्षमता 60 लीटर होने का दावा किया गया है और फ्यूल ईकोनॉमी यानी माइलेज 32.52 किमी / किग्रा है। एक्सटीरियर में बॉडी कलर्ड फ्रंट और रियर बंपर, रूफ एंटेना, टू-टोन इंटीरियर, एसी और हीटर, एबीएस के साथ ईबीडी, रिवर्स पार्किंग सेंसर आदि हैं। इस कैलेंडर वर्ष के दौरान लगातार एस-सीएनजी पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है और निश्चित रूप से अधिक नए मॉडल पेश किए जा सकते हैं।

अन्य कारों पर छूट
सेलेरियो की कीमत 5.25 लाख रुपये से 7 लाख रुपये के बीच है। इस कार पर अधिकतम 54000 रु का डिस्काउंट मिल रहा है। एस-प्रेसो की कीमत 4.25 लाख रुपये से 5.99 लाख रुपये के बीच है। इस कार पर भी अधिकतम 54000 रु का डिस्काउंट मिल रहा है। ऑल्टो के10 की कीमत 3.99 लाख रुपये से 5.83 लाख रुपये के बीच है। इस कार पर अधिकतम 39000 रु का डिस्काउंट मिल रहा है। ऑल्टो 800 की कीमत 3.39 लाख रुपये से 5.03 लाख रुपये के बीच है। इस कार पर अधिकतम 34000 रु का डिस्काउंट मिल रहा है। स्विफ्ट की कीमत 5.52 लाख रुपये से 8.82 लाख रुपये के बीच है। इस कार पर अधिकतम 40000 रु का डिस्काउंट मिल रहा है। वैगनआर की कीमत 5.48 लाख रुपये से 7.40 लाख रुपये के बीच है। इस कार पर अधिकतम 40000 रु का डिस्काउंट मिल रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
