नयी दिल्ली। मारुति के पोर्टफोलियो में एक से एक शानदार कार है। मगर कुछ कारें आपके बजट से बाहर हो सकती हैं। इसलिए यदि आप बजट दामों पर स्विफ्ट या वैगनआर जैसी कार खरीदना चाहते हैं तो आपके पास इसका एक शानदार मौका आया है। दरअसल मारुति का एक सैकंड हैंड कार प्लेटफॉर्म है। ट्रूवैल्यू नामक इस प्लेटफॉर्म पर आपको पुरानी कारें बेहद कम कीमतों पर मिल जाएंगी। अपनी यूज्ड कार को बेचने वाले लोग इस प्लेटफॉर्म अपनी कार की डिटेल दे देते हैं। यहां अच्छी कंडीशन में मिलने वाली मारुति कारों की आधे से भी कम होती है। इस समय ट्रूवैल्यू पर 3 बेस्ट सेलिंग कारें बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इनमें डिजायर, स्विफ्ट और वैगनआर शामिल हैं। आपको ये कारें नई मारुति ऑल्टो से भी कम कीमत पर मिल जाएगी। आइए जानते हैं उन कारों की कीमत और बाकी डिटेल।
मारुति डिजायर
डिजायर मारुति सुजुकी की सबसे शानदार और सबसे अधिक बिकने वाली कारों में से एक है। ट्रूवैल्यू पर इस कार का जो सैकंड हैंड मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है वो 1.24 लाख किमी चला हुआ है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार कार का 2016 वाला पेट्रोल वेरिएंट बिक्री के लिए रखा गया है। ये कार सिर्फ 1 ही व्यक्ति के पास रही है। कार को 3.15 लाख रु में बेचा जा रहा है। नई डिजायर की शुरुआती कीमत 5.89 लाख रु है, जो इसके टॉप मॉडल के लिए 8.81 लाख रु तक जाती है। नई डिजायर 24.12 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।
मारुति वैगनआर
ट्रूवैल्यू पर मारुति वैगनआर भी बिक्री के लिए उपलब्ध है। वैगनआर का पहला संस्करण एलएक्सआई बिक्री के लिए रखा गया है। वैसे तो कार का 2012 मॉडल के लिए रखा गया है, मगर ये कार केवल 66 हजार किमी ही चली है। यानी कार अच्छी कंडीशन में होगी। इस कार को पहला मालिक ही बेच रहा है। कार की कीमत 2.25 लाख रु है। वैसे नई वैगनआर की कीमत 4.45 लाख रु से 5.94 लाख रु तक है। ये कार 32.52 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देती है। कार में 1197 सीसी का इंजन दिया गया है।
मारुति स्विफ्ट
तीसरी कार जो बिक्री के लिए उपलब्ध है वो है स्विफ्ट। ट्रूवैल्यू पर इस कार का 2011 मॉडल केवल 1.94 लाख रु में मिल रहा है। जबकि ये कार केवल 55 हजार कमी ही चली है। ध्यान रहे कि उपलब्ध कार एक नहीं बल्कि 2 मालिकों के पास रही है। इसलिए ये कार सैकंड नहीं बल्कि थर्ड हैंड है। नई स्विफ्ट का दाम 5.19 लाख रु से लेकर 8.02 लाख रु तक है। इस कार में भी 1197 सीसी का दमदार इंजन दिया गया है। नई स्विफ्ट 21.21 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।
ट्रूवैल्यू पर आसान पेपरवर्क
अगर आप ट्रूवैल्यू पर इनमें से कोई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस प्लेटफॉर्म पर पेपरवर्क काफी आसान होता है। कहीं और के मुकाबले ट्रूवैल्यू पर सैकंड हैंड कार खरीदना सरल है। आपको ट्रूवैल्यू से कार खरीदने पर और भी बहुत सी सुविधाएं मिलेंगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
