नई दिल्ली, जून 7। भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने भारतीय बाजार में अपनी कारों पर कुछ दिलचस्प डिस्काउंट ऑफर का ऐलान किया है। ये ऑफर केवल जून महीने के लिए है। इंडो-जापानी कार निर्माता ने हाल के दिनों में अपनी बाजार हिस्सेदारी का थोड़ा सा हिस्सा खो दिया है और इन डिस्काउंट से कंपनी को अपनी बिक्री में सुधार की उम्मीद है। यहां हमने मारुति की एरिना रेंज पर उपलब्ध सभी ऑफर को लिस्ट किया है।
ऑल्टो पर छूट
मारुति ऑल्टो 5,000 रुपये की नकद छूट और एसटीडी ट्रिम पर 15,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस के साथ उपलब्ध है। इस हैचबैक के अन्य ट्रिम्स पर 5,000 रुपये की नकद छूट है, लेकिन कोई एक्सचेंज बोनस नहीं है। ऑल्टो के सभी ट्रिम्स पर 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।
मारुति एस-प्रेसो
मारुति एस-प्रेसो 10,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये के कॉर्पोरेट डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। जहां तक सिलेरियो की बात है, तो इस पर 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।
वैगन-आर पर ऑफर
वैगन-आर के 1.0 लीटर वेरिएंट पर 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, वैगन-आर के 1.2 लीटर वेरिएंट पर 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस ऑफर किया जा रहा है।
मारुति स्विफ्ट
मारुति स्विफ्ट पर 15,000 रुपये की नकद छूट, 10,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट मिल रही है। इसके सेडान मॉडल डिजायर पर 5,000 रुपये की नकद छूट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और ऑफर पर 2,500 रुपये की कॉर्पोरेट छूट है।
मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा
मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा पर 5,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है। इस छोटी एसयूवी पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 2,500 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिल रहा है। ईको पर 10,000 रुपये की नकद और 2,500 रुपये की कॉर्पोरेट छूट मिल रही है। साथ ही 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिलता है। इस महीने मारुति अर्टिगा पर कोई डिस्काउंट नहीं मिल रहा है। साथ ही, उपर्युक्त छूट केवल पेट्रोल कारों के लिए हैं, किसी भी एस-सीएनजी मॉडल के लिए नहीं।
मारुति की सेल्स
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड मई 2022 के महीने में सभी कार निर्माताओं के बिक्री चार्ट में टॉप पर बनी रही, क्योंकि 2021 में इसी अवधि के दौरान 32,903 इकाइयों के मुकाबले इसने बीते महीने 1,24,474 इकाइयाँ बेचीं। इसकी सेल्स में मई में 278.3 फीसदी की भारी वृद्धि हुई। पिछले महीने मारुति सुजुकी वैगनआर टॉप 10 बिक्री वाली कारों की चार्ट में पहले नंबर पर बनी रही। वहीं टाटा नेक्सन कॉम्पैक्ट दूसरे नंबर पर रही। लिस्ट में 1-1 कार हुंडई और टाटा की रही, जबकि बाकी 8 कारें मारुति की रहीं। वैगनआर की पिछले महीने 16,814 यूनिट की बिक्री दर्ज की गयी। जबकि 2021 में इसी महीने के दौरान इसी कार की केवल 2,086 इकाइयों की बिक्री हुई थी। यानी वैगनआर की बिक्री में 706 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications