नयी दिल्ली। देश की कार बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी के पोर्टफोलियो में एक से एक शानदार मॉडल है। मगर बावजूद इसके लॉकडाउन के दौरान अप्रैल में मारुति की सेल्स जीरो रही थी। मई से लॉकडाउन में ढील देनी शुरू की गई, जिससे बाकी कंपनियों सहित मारुति की सेल्स भी बढ़ी। जुलाई में मारुति की सेल्स लगभग पुराने स्तर पर पहुंच गई। जुलाई 2019 में इसने 1,09,264 गाड़ियां बेची थीं। इसके मुकाबले जुलाई 2020 में कंपनी ने सिर्फ 1.1 फीसदी कम 1,08,064 वाहन बेचे। वहीं भारत में देखें तो मारुति की सेल्स 1 फीसदी बढ़ी। मगर मारुति के इतने सारे मॉडलों में 5 गाड़ियां सबसे ज्यादा बिकीं। आइए जानते हैं उन कारों के सेल्स आँकड़े और फीचर्स।
नंबर 1 रही ऑल्टो
अक्सर नंबर 1 रहने वाली ऑल्टो जुलाई में भी पहले पायदान पर ही रही। जुलाई 2020 में मारुति ने ऑल्टो की 13,654 यूनिट्स बेचीं। पिछले साल जुलाई में कंपनी ने इस कार की 11,577 यूनिट्स बेची थीं। यानी इसकी सेल्स में 17.94 फीसदी का इजाफा हुआ है। ऑल्टो एक बजट कार है। इसकी शुरुआती कीमत 2.94 लाख रु है। कार में 796 सीसी का इंजन, फ्यूल टैंक कैपेसिटी 60 लीटर है। इसका इंजन 3500 की आरपीएम पर अधिकतम 60 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।
नंबर 2 पर है वैगनआर
वैगनआर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रही है। जुलाई में इस कार की 13515 यूनिट्स बिकीं। जुलाई 2019 में इस कार की यूनिट्स 15062 यूनिट्स बिकी थीं। यानी मारुति ने वैगनआर की जुलाई सेल्स में 10.27 फीसदी की गिरावट देखी। ये मारुति की काफी अधिक पसंद की जाने वाली वैन है। मारुति इसे फैक्टरी फिटेड सीएनजी वेरिएंट में पेश करती है। इस शानदार कार की शुरुआती कीमत 5.25 लाख रुपये है। मारुति सुजुकी वैगनआर में 998 से लेकर 1197 सीसी तक का इंजन दिया गया है। माइलेज की बात करें तो यह वैगन आर में 20.52 से 32.52 किमी है।
मारुति बलेनो रही तीसरे नंबर पर
जुलाई 2020 में सबसे अधिक बिकने के मामले में बलेनो तीसरे नंबर पर रही। कंपनी ने इस कार की 11,575 यूनिट बेचीं। वहीं पिछले साल जुलाई में इसकी 10,482 यूनिट्स बिकी थीं। इस कार की जुलाई सेल्स 10.43 फीसदी घटी है। मारुति बलेनो आरएस में आपको 1.0 लीटर का 3 सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन 101 एचपी की पावर देता है, जिससे 150 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट होता है। बलेनो आरएस में 5 स्पीड गियर बॉक्स हैं।
चौथे पायदान पर रही स्विफ्ट
जुलाई में स्विफ्ट की 10,173 यूनिट् बेची गईं। इसके मुकाबले पिछले साल जुलाई में मारुति ने स्विफ्ट की 19.75 फीसदी अधिक 12,677 यूनिट्स बेची थीं। यह कार अपनी माइलेज के लिए मशहूर है। इसका पेट्रोल मॉडल करीब 21 किलोमीटर का माइलेज देता है। यह कार पेट्रोल इंजन और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है। कार की कीमत 5.19 लाख रुपये से लेकर 8.02 लाख रुपये के बीच है।
पांचवे पायदान पर रही डिजायर
मारुति ने जुलाई 2020 में अपनी डिजायर की 9,046 यूनिट्स बेचीं। वहीं पिछले साल जुलाई में डिजायर की 12,923 यूनिट्स बिकी थीं। इस कार की सेल में साल दर साल आधार पर जुलाई में 30 फीसदी की आई। कार में 1197 सीसी का इंजन दिया गया है। डिजायर 22 किमी का माइलेज देती है। इसके पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 5.89 लाख रु से लेकर 8.8 लाख रु तक है।
More From GoodReturns

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट

4 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट! क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications