कार खरीदने का मन बना रहे है तो आपके लिए बढ़िया मौका है। फेस्टिव सीजन पर ऑटो कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपने वाहनों पर नई स्कीम्स, डील्स और डिस्काउंट मिल रही हैं।
नई दिल्ली: कार खरीदने का मन बना रहे है तो आपके लिए बढ़िया मौका है। फेस्टिव सीजन पर ऑटो कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपने वाहनों पर नई स्कीम्स, डील्स और डिस्काउंट मिल रही हैं। त्योहारों के सीजन में भारत में लोग नई कार खरीदना काफी पसंद करते हैं।


फेस्टिव सीजन में कारों पर बंपर डिस्काउंट और आकर्षक ऑफर
दिवाली करीब है, ऐसे में अगर आप इस दिवाली नई कार अपने घर लाना चाहते हैं तो आपके पास अभी बेस्ट डील पाने का सुनहरा मौका है। कई लोग कार खरीदने के अपने प्लान को दिवाली पर पूरा करते हैं। यही मेन वजह होती है कि कार कंपनियां फेस्टिव सीजन में डिस्काउंट और अन्य तरह के ऑफर्स की पेशकश करती हैं। इस दिवाली पर भी विभिन्न कार कंपनियों ने ऑफर्स शुरू कर दिए हैं। मारुति सुजुकी कंपनी प्रीमियम से लेकर बजट सेगमेंट तक में अपने प्रॉडक्ट्स भारतीय बाजार में उतारती है। मारुति सुजुकी की कारों पर भी ऑफर चल रहे हैं, हालांकि ये डीलर्स की ओर से हैं।
बुकिंग पर मिलेगा 2 ग्राम तक का सोने का सिक्का
बता दें कि ऑफर्स मारुति सुजुकी एरिना डीलरशिप के जरिए बिकने वाली कारों पर हैं। ईको कार्गो और इसके एंबुलेंस वर्जन को छोड़कर, अरेना डीलरशिप से किसी भी मारुति कार की बुकिंग पर ग्राहक 2 ग्राम तक का सोने का सिक्का पा सकते हैं। यह सिक्का 22 कैरेट का है और लगभग 9800 रुपये इसकी कीमत बैठती है। वहीं अगर ग्राहक चाहे तो सोने का सिक्के के बदले कार की कीमत पर डिस्काउंट पा सकता है। आपके जानकारी के लिए बता दें कि यह पेशकश ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरह की बुकिंग पर लागू है।
इन कारों पर मिल रही बंपर छूट
मारुति सुजुकी ऑल्टो की खरीद पर ग्राहक 48850 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। विटारा ब्रेजा पर 55850 रुपये तक की छूट है। एस-प्रेसो पर 50925 रुपये, वैगन आर पर 40925 रुपये, सेलेरियो पर 51000 रुपये, डिजायर पर 41,000 रुपये तक की छूट पाई जा सकती है।
स्विफ्ट कार पर 45,850 रुपये और ईको पर 40,925 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। मारुति डीलरशिप के ये सभी ऑफर 1-15 नवंबर 2020 के बीच की गई बुकिंग पर मान्य हैं।
मारुति की बिक्री 27% बढ़ी
मारुति की बिक्री नवरात्रि में 27 फीसदी बढ़कर 96,700 यूनिट पर पहुंच गई। पिछले साल इस अवधि में मारुति की बिक्री 76,000 वाहन रही थी। वहीं पूरे अक्टूबर माह में कंपनी की बिक्री 18.9 फीसदी बढ़कर 1,82,448 यूनिट पर पहुंच गई। घरेलू बाजार में उसकी बिक्री 19.8 फीसदी बढ़कर 1,72,862 यूनिट पर पहुंच गई।
नोट: आप कार खरीदने जा रहे तो बता दें कि अलग-अलग वेरिएंट, ग्रेड पर ऑफर्स में अलग-अलग जगहों के आधार पर अंतर हो सकता है। ऑफर्स के बारे में अधिक जानकारी आप अपने निकटतम मारुति सुजुकी डीलरशिप से लें सकते है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
