Maruti Suzuki 2023 Sale: भारतीय मार्केट में मारुति सुजुकी का बोलबाला रहा है। साल के ज्यादातर महीने में इसकी कार बेस्ट सेलर रही हैं। मारुति सुजुकी को अपनी अफॉर्डेबल और कम मेंटेनेंस वाली कारों के लिए जाना जाता है। मारुति सुजुकी की कारों को भारत में लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है और खरीद भी जाता है। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें की आ चुकी सालाना बिक्री रिपोर्ट के मुताबिक मारुति सुजुकी की एसयूवी की सेल में इस साल करीब 24 प्रतिशत तक की बढ़त देखने को मिली है। वहीं इस साल मारुती सुजुकी ने 20 लाख से ज्यादा कारों की बिक्री की है।
मारुती सुजुकी का स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स की मार्केट में साल 2022 के दौरान कंपनी की हिस्सेदारी 10.5 फीसदी की थी। लेकिन साल 2023 मारुती के लिए बंपर बिक्री वाला रहा है और कंपनी की एसयूवी सेल में बढ़त दखने को मिली है। यही कारण है कि मारुती का एसयूवी सेंगमेंट में मार्केट शेयर अब बढ़कर 20 प्रतिशत तक हो चुका है। मारुती ने एसयूवी सेगमेंट में इस साल नई गाड़ियां लांच की हैं, जिनमें ग्रैंड विटारा, फ्रोंक्स, जिमनी शामिल हैं। जिमनी को भी मार्केट से बेहतर रिस्पॉन्स मिला है।

हालांकि साल 2023 में मारुति की अल्टो और बलेनो जैसी कारों की बिक्री में 29 फीसदी की गिरावट भी दर्ज की गई है। यह गिरावट आंशिक रूप से मारुती के थोक बिक्री में कम एग्रेसिव अप्रोच के कारण थी। वहीं टाटा मोटर्स की घरेलू बिक्री में 8 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई है। हालांकि टाटा ने अलग-अलग कैटेगरी में कार और एसयूवी की बिक्री के आंकड़े अभी जारी नहीं किए हैं।
इस रिपोर्ट के मुताबिक घरेलू बाजार में मारुती सुजिकी की एसयूवी बिक्री में सालाना आधार पर 24 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है। वहीं स्कॉर्पियो और एक्सयूवी जैसी शानदार एसयूवी गाड़ियों के लिए जाना जाने वाली महिंद्रा ऐंड महिंद्रा की एसयूवी की बिक्री में 39 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है। महिंद्रा की एसयूवी ने कई महीनो में रिकॉर्ड बिक्री हासिल की है। आ रही रिपोर्ट के मुताबिक 2023 में कंपनी की मासिक बिक्री में 20 से लेकर 57 प्रतिशत तक की बढ़त देखी गई है।
इस फाइनेंशियल ईयर में मारुती की घरेलू यात्री वाहन बिक्री में एसयूवी कारों का शेयर काफी ज्यादा रहा है। साल 2022 में घरेलू बिक्री में एसयूवी की हिस्सेदारी 22 फीसदी थी। साल 2023 में इन एसयूवी की हिस्सेदारी बढ़कर 36 प्रतिशत हो गई है। वही महिंद्रा ऐंड महिंद्रा को खास तौर पर एसयूवी बनाने के लिए ही जाना जाता है, यही कारण है कि बिकने वाली सभी कार एसयूवी सेगमेंट में आती हैं।
जबरदस्त बिक्री देखने के बाद दिसंबर में मारुति सुजुकी की बिक्री में 1.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद भी मारुति सुजुकी ने साल 2023 में 20 लाख गाड़ियां बेचकर एक बेहतरीन में रिकॉर्ड बनाया है। मारुति सुजुकी की दिसंबर 2023 में ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रोथ रेट 12 प्रतिशत से भी ज्यादा रही। जानकारी के मुताबिक यह 12.10 प्रतिशत रही है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications