नयी दिल्ली। मारुति सुजुकी ने पिछले कुछ दिनों में 5,000 से अधिक कारों की डिलीवरी की है। लॉकडाउन में राहत मिलते ही मारुति की सेल्स ने रफ्तार पकड़ ली। इतना ही नहीं कंपनी के पूरे देश में 1,350 से अधिक शोरूम चालू हो चुके हैं। कंपनी ने खुद इस बात की जानकारी दी है इसने पिछले कुछ दिनों में 5000 से अधिक कारें बेचने के साथ ही 1350 से अधिक शोरूम खोल दिए हैं। कंपनी ने अपने सभी डीलरशिप के लिए सुरक्षा के मद्देनजर व्यापक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) भी शुरू किया है। ये मानदंड केंद्र और राज्य सरकारों के दिशानिर्देशों पर आधारित हैं। एसओपी के साथ कंपनी के 1350 से अधिक शोरूमों के अलावा 300 से अधिक ट्रू वैल्यू आउटलेंट भी चालू हो गए हैं।
मारुति के नेटवर्क में 3086 शोरूम
मारुति अपने ग्राहकों को कार खरीदने के लिए डिजिटल चैनल चुनने और बुक करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। साथ ही कंपनी अपने नई कारों की होम डिलीवरी की सुविधा का बेनेफिट भी देगी। बता दें कि मारुति के 1,964 शहरों और कस्बों में 3,086 शोरूम हैं। इन सभी शोरूम में नए सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। कंपनी जल्द ही बाकी बचे उन शोरूमों को भी खोलेगी जो कंटेन्मेंट एरिया में नहीं हैं या यदि विशेष रूप से किसी भी स्थानीय दिशानिर्देश द्वारा प्रतिबंधित नहीं है।
प्रोडक्शन की भी हुई शुरुआत
रविवार को मारुति ने कहा कि कोरोनोवायरस के कारण लागू लॉकडाउन के चलते 57 दिनों के बाद गुरुग्राम संयंत्र में 18 मई से प्रोडक्शन फिर से शुरू होगा। इससे पहले मारुति ने लगभग 50 दिनों तक बंद रहने के बाद इस महीने की शुरुआत में अपने मानेसर स्थित संयंत्र में ऑपरशन फिर से शुरू किया था। लॉकडाउन के कारण मारुति सहित सभी ऑटो कंपनियों की हालत खराब हो गई। अप्रैल में सभी कंपनियों की सेल्स शून्य रही। इतिहास में ये पहला ऐसा मौका है जब कार की बिक्री का आंकड़ा शून्य रहा।
मारुति के खास ऑफर्स
मारुति ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई ऑफर्स भी पेश किए हैं। मारुति सुजुकी लगभग पूरी रेंज पर 10,000 रुपये से 45,000 रुपये तक के लाभ दे रही है। मारुति के अलावा टाटा हैरियर, टियागो और टिगोर पर आप 25,000 रुपये से लेकर 40,000 रुपये तक की बेनेफिट स्कीम का फायदा उठा सकते हैं, जिसमें नकद छूट भी शामिल है। बता दें कि विभिन्न कंपनियों के देश के कई हिस्सों में कार शोरूम खुल चुके हैं। विशेष रूप से ग्रीन और ऑरेंज जोन में ऑटो कंपनियां कारोबार शुरू कर चुकी हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
