देश की सबसे बड़ी वाहन विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) की जनवरी महीने में बिक्री 1.6 प्रतिशत बढ़कर 1,54,123 इकाई पर रही।
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी वाहन विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) की जनवरी महीने में बिक्री 1.6 प्रतिशत बढ़कर 1,54,123 इकाई पर रही। वाहन निर्माता कंपनियों के लिए साल 2020 का पहला माह जनवरी एक बार फिर निराशाजनक रहा। मारुति सुजुकी को छोड़कर देश की ज्यादातर कार कंपनियों की बिक्री में जनवरी माह में गिरावट दर्ज की गई है। इसमें घरेलू बिक्री 1.7 प्रतिशत बढ़कर 1,44,499 यूनिट रही। अमेजन WOW सैलरी डेज सेल में मिल रही 60% तक छूट, जल्दी करें ये भी पढ़ें

वहीं इस दौरान आल्टो और वैगनआर समेत मिनी कैटेगरी के वाहनों की बिक्री 10.8 प्रतिशत बढ़कर 25,885 यूनिट हो गई। नई वैगनआर, स्विफ्ट, सेलेरियो और डिजायर समेत कॉम्पैक्ट कैटेगरी की बिक्री करीब 11.6 प्रतिशत बढ़कर 84,340 यूनिट हो गई। विटारा ब्रेजा, एस-क्रॉस और एर्टिगा समेत यूटिलिटी वाहनों की बिक्री 26.6 प्रतिशत गिरकर 16,460 यूनिट हो गई।
जनवरी माह में टाटा मोटर्स की बिक्री में गिरावट
जानकारी दें कि घरेलू वाहन विनिर्माता कंपनी टाटा मोटर्स की जनवरी माह की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई। कंपनी की जनवरी माह में कुल बिक्री 17.74 प्रतिशत गिरकर 47,862 यूनिट हो गई, जो जनवरी 2019 में 58,185 यूनिट थी। कंपनी की घरेलू बाजार में बिक्री 18 प्रतिशत गिरकर 45,242 यूनिट रही। पिछले साल जनवरी में कंपनी ने 54,915 वाहनों की बिक्री की थी। घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की बिक्री 22 प्रतिशत गिरकर 13,894 यूनिट रही, जो कि जनवरी 2019 में 17,826 यूनिट पर थी।
वहीं होंडा कार्स इंडिया की घरेलू बाजार में बिक्री जनवरी महीने में 70.98 प्रतिशत घटकर 5,299 यूनिट रह गई, जो एक साल पहले इसी दौरान 18,261 यूनिट थी। होंडा कार्स ने जनवरी में 182 यूनिट का निर्यात किया गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications