Maruti Suzuki Share Price :30 जून को मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के शेयरों में 5 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है। जेफरीज़ द्वारा स्टॉक की रेटिंग को'बाय'में अपग्रेड करने और डिमांड की बेहतर संभावनाओं और लागत के दबाव में कमी का हवाला देते हुए इसका टारगेट प्राइस बढ़ाकर 16,500 रुपये प्रति शेयर करने के बाद शेयर में जोरदार तेजी आई।

NSE पर यह शेयर 740 रुपए यानी 5.52% की बढ़त के साथ 14,152 रुपए पर बंद हुआ। आज का इसका दिन का हाई 14,201 रुपए रहा। वहीं इसका दिन का लो 13510 रुपए रहा। पिछले एक साल में इस स्टॉक में 13 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त हुई है,जो निफ्टी 50 से बेहतर प्रदर्शन है। निफ्टी 50 में इसी दौरान 6.4 प्रतिशत की गिरावट आई है।
जेफरीज ने शेयर का टारगेट बढ़ाया-
जेफरीज ने इस शेयर का अपना टारगेट प्राइस बढ़ाकर 16,500 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। इसका मतलब है कि पिछले सेशन के क्लोजिंग प्राइस से इसमें लगभग 23 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त देखने को मिल सकती है। ब्रोकरेज का कहना है कि पैसेंजर गाड़ियों की मजबूत मांग और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने मांग से जुड़ी चिंताओं को कम कर दिया है। इसके साथ ही मेटल की कीमतों में नरमी से देश की सबसे बड़ी कार बनाने वाली इस कंपनी का मार्जिन रिस्क कम होने की उम्मीद है।
EPS अनुमानों को 2-4% बढ़ा दिया है-
मारुति सुजुकी के बेहतर आउटलुक को देखते हुए,जेफ़रीज़ ने FY27 से FY29 के लिए अपने अर्निंग्स प्रति शेयर(EPS)अनुमानों को 2-4 प्रतिशत बढ़ा दिया है। उसे यह भी उम्मीद है कि मारुति सुजुकी FY26-FY29 के दौरान EPS में 16 प्रतिशत की सालाना ग्रोथ रेट (CAGR)हासिल करेगी।
पैसेंजर व्हीकल की मांग में मजबूत ग्रोथ-
मारुति सुजुकी भारत में पैसेंजर व्हीकल की मांग में मजबूत ग्रोथ दर्ज कर रही है. मिडिल-ईस्ट तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमत घटने से मांग को समर्थन मिला है. मेटल्स की कीमतों में नरमी से मार्जिन पर दबाव कम होगा. इसके अलावा ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में बढ़ती आय और फाइनेंस की आसान उपलब्धता ने बिक्री को और मजबूती दी है. कंपनी की SUV और कॉम्पैक्ट कार सेगमेंट में पकड़ लगातार बेहतर हो रही है. आने वाले महीनों में फेस्टिव सीजन डिमांड भी ग्रोथ को सपोर्ट कर सकती है.
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Gold Rate Today: 23 अगस्त को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?



Click it and Unblock the Notifications