
Maruti Suzuki Q3 : आज यानी मंगलवार 24 जनवरी 2023 को ऑटो कंपनी मारूति सुजुकी ने दिसंबर 2022 को समाप्त हुई तिमाही के नतीजों को जारी कर दिया है। कंपनी को कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 129.55 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 2,391.5 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। इसका पिछले साल समान तिमाही में मुनाफा 1,041.8 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।
इनकम 29,057.5 करोड़ रुपये पर आ गई है
मारुति सुजुकी को देश बड़ी कर निर्माता कंपनी है। इसने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि ऑपरेटिंग से कुल इनकम 29,057.5 करोड़ रुपये पर आ गई है, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही 23,253.3 करोड़ रुपये से 24.96 प्रतिशत बढ़ गया था।
ईबीआईटी मार्जिन 350 बेसिस प्वाइंट सुधरा
कंपनी का जो ईबीआईटी मार्जिन है। यह साल दर साल 350 बेसिस प्वाइंट सुधरा है और यह सुधारकर 7.6 प्रतिशत हो गया है। इतना ही नहीं प्रॉफिट मार्जिन में भी 380 बेसिस प्वाइंट का इजाफा देखा गया है और यह 8.4 प्रतिशत हो गया। तिमाही के दौरान कंपनी ने कुल 4,65,911 वाहनों की सेल की, यह जो सेल है। यह साल दर साल 8.2 फीसदी ज्यादा है। इसमें अगर हम घरेलू मार्केट में बिक्री की बात करें, तो यह बिक्री 4,03,929 यूनिट रहा कर है और निर्यात 61,982 यूनिट रहा। पिछले साल दिसंबर तिमाही में 430668 कुल बिक्री की इकाईयां रही थी। वहीं, अगर हम जो पेंडिंग ऑर्डर है उसकी बात करें, तो दिसंबर तिमाही के आखिरी में 3 लाख 63 हजार गाड़ियों के ऑर्डर पेंडिंग रहे है। जिसमें से जो 1 लाख 19 हजार ऑर्डर है। वे मारुति सुजुकी की नई लॉन्च हुई मॉडल रही।
मारूति सुजुकी शेयर प्राइस
मारूति सुजुकी का शेयर आज यानी 23 जनवरी 2023 मंगलवार को एनएसई पर 3.35 प्रतिशत को तेजी के साथ 8700 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। अगर हम मारूति सुजुकी शेयर के 52 हफ्ते के उच्चतर स्तर और निम्न स्तर की बात करें, तो यह शेयर 52 हफ्ते के उच्चतर स्तर 9769 रु है और 52 हफ्ते का निम्न स्तर 6536 रु है। इस कंपनी के शेयर पिछले 5 कारोबारी दिनों में लगभग 2.53 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है।
More From GoodReturns

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

होर्मुज संकट: ICEGATE की नई एडवाइजरी, वापस आ रहे कार्गो के लिए जरूरी गाइडलाइन्स

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

IPO Alert: 24 अगस्त से खुल रहे हैं 3 बड़े IPO, निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

रुपया 95.6 के पार: क्या घबराएं या निवेश बदलें? जानें आज की सही रणनीति

ITR e-Verification Deadline: 23 जुलाई को रिटर्न भरा था? आज रात तक निपटा लें ये काम, वरना अटक सकता है रिफंड

Bank Holidays: 26 और 28 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद, काम निपटाने के लिए देखें पूरी लिस्ट

क्या आपको भी मिला 'फ्री लैपटॉप 2026' का मैसेज? सावधान, यह है बड़ा साइबर फ्रॉड!

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

Gold Rate Today 21 August 2026: आज सोने के भाव स्थिर, 22K-24K का ताजा रेट जानें, क्या आज खरीदारी का सही मौका?



Click it and Unblock the Notifications