Maruti Suzuki Price Hike: कार बनाने वाली देश की दिग्गज कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने बड़ा ऐलान किया है. कंपनी अपनी गाड़ियों की कीमतों में इजाफा करने की बात कही है. प्राइस हाइक की खबर से मारुति सुजुकी के शेयरों में तेजी दर्ज की जा रही है. एनएसई पर शेयर करीब सवा एक फीसदी की तेजी के साथ 11300 रुपए के पार निकल गया है. कारोबारी सेशन में ऑटो स्टॉक प्राइस करीब 11,375 रुपए तक उछला. नई कीमतें 1 जनवरी 2025 से प्रभावी हो जाएंगी. कंपनी ने कीमतों में इजाफा होने की वजह इनपुट और ऑपरेशनल कॉस्ट है. एक्सचेंज फाइलिंग में मारुति सुजुकी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी.
1 जनवरी से महंगी मिलेगी मारुति का गाड़ी
मारुति सुजुकी ने बताया कि 1 जनवरी 2025 से गाड़ियों की कीमतों में 4 फीसदी का इजाफा करने का प्लान बना रही. कंपनी लगातार कॉस्ट को ऑप्टिमाइज करने और ग्राहकों पर असर कम करने की कोशिश करती है. लेकिन बढ़ी हुई कॉस्ट का कुछ हिस्सा मार्केट पर डालना पड़ सकता है. इससे पहले हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) ने भी चुनिंदा मॉडल की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया. नई दरें 1 जनवरी, 2025 से लागू हो जाएंगी. दरअसल, कंपनी ने अपने गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी 2025 मॉडल वर्ष (MY25) से सभी मॉडलों को प्रभावित करेगी. इसमें मॉडल के आधार पर कीमतों में 25,000 तक की बढ़ोतरी होगी.

मारुति सुजुकी का शेयर 2024 में अब तक 20 फीसदी उछल गया है. एनलिस्ट्स अनुमान लगा रहे हैं कि एनलिस्ट्स ने FY2024 से 2027 के लिए वॉल्यूम में स्थिर 6% CAGR का अनुमान लगाया है. कंपनी का प्रदर्शन सितंबर तिमाही में धमाकेदार रहा. इसमें मारुति सुजुकी के स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट में 17% की कमी दर्ज की गई, जो 3,069 करोड़ रुपए रहा. हालांकि, आय में 0.37% की मामूली ग्रोथ देखने को मिली, जो 37,203 करोड़ रुपये तक पहुंच गई.
शेयर पर BUY की रेटिंग
घरेलू ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी ने मारुति सुजकी के शेयर पर BUY रेटिंग दिया है. साथ ही शेयर पर 13,800 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. ये ऑटो स्टॉक 2024 में अब तक 10 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दे चुका है. 8 जुलाई को 13,675 रुपए का लेवल टच किया, जोकि 52 वीक हाई भी है. 18 जनवरी शेयर 9,738.40 रुपए तक फिसल गया था, जोकि इसका 52-वीक लो भी है. बीएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक मारुति सुजुकी का कुल मार्केट कैप 3.55 लाख करोड़ रुपए है.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
