नयी दिल्ली। मारुति सुजुकी अपनी कारों पर अक्टूबर में कुछ दमदार डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है। भारतीय कार बाजार लॉकडाउन के बाद बेहतर होता जा रहा है। ऐसे में कार कंपनियां ग्राहकों को लुभाने और खोई हुई बिक्री को फिर से हासिल करने के लिए आकर्षक छूट पेश कर रही हैं। मारुति ने भी यही रास्ता अपनाया है, जिसका कंपनी को फायदा भी मिला है। एक्सचेंज और कॉर्पोरेट छूट जैसे ऑफ़र के साथ कंपनी अपनी कारों पर 53000 रु तक बचाने का मौका दे रही है। आइए जानते हैं मारुति के किस मॉडल पर कितनी छूट उपलब्ध है।
मारुति ऑल्टो
मारुति सुजुकी की रेंज में ऑल्टो सबसे सस्ती कार है। ये इसकी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी है। इस छोटी हैचबैक पर 21000 रुपये की नकद छूट और 15000 रु का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। बता दें कि एक्सचेंज बोनस को एक्सचेंज के लिए लाई गई कार के प्राइज में जोड़ा जाता है। इसके अलावा ऑल्टो पर 5000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट भी पेश की जा रही है।
मारुति सिलेरियो
मारुति सुजुकी सिलेरियो का बहुत जल्द एक नया वर्जन आ सकता है। बल्कि इसके नई जनरेशन मॉडल को पहले से ही रोड टेस्ट के दौरान देखा गया है। सिलेरियो के मौजूदा मॉडल पर ही इस समय सबसे अधिक 53000 रु तक बचाने का मौका है। इस कार पर 28000 रुपये की बहुत आकर्षक नकद छूट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। साथ ही आपको 5000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट भी दी जाएगी।
मारुति ईको
अक्टूबर 2020 में मारुति ईको पर 13000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। साथ ही इस कार पर 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी उपलब्ध है।
मारुति एस-प्रेसो
एस-प्रेसो को पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था और ये कार बाजार में काफी सफलता हासिल करने में कामयाब रही है। इस माइक्रो-एसयूवी पर मारुति 23000 रु का कैश डिस्काउंट और 20000 रु का एक्सचेंज बोनस दे रही है। साथ ही इस कार पर 5,000 रु का कॉर्पोरेट डिसकाउंट भी है, मगर ये चुनिंदा ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।
मारुति वैगनआर
वैगन-आर को पहली बार 1999 में भारत में लॉन्च किया गया था और वर्तमान में इसका तीसरी जनरेशन का मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी इस कार पर 15 हजार रु की नकद छूट और 20 हजार रु का एक्सचेंज बोनस दे रही है। साथ ही कार पर 5 हजार रु की कॉर्पोरेट छूट भी उपलब्ध है।
मारुति सुजुकी स्विफ्ट
स्विफ्ट भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कारों में से एक है। इस कार को ड्राइव करने के लिए काफी मजेदार माना जाता है। इस शानदार पर आपको 15 हजार रु का कैश डिस्काउंट और 20 हजार रु का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा। साथ ही स्विफ्ट पर 5000 रु का कॉर्पोरेट ऑफर भी दिया जा रहा है।
मारुति सुजुकी डिजायर
डिजायर पर 14 हजार रु का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही मारुति इस पर 25,000 रु का एक्सचेंज बोनस और 5 हजार रु की कॉर्पोरेट छूट भी मिल रही है।
मारुति विटारा ब्रेजा
मारुति सुजुकी की विटारा ब्रेजा ने भारतीय कार बाजार में बेहद कम समय में अपनी खास पहचान बनाई है। अपने कलर ऑप्शन के लिए काफी पसंद की जाने वाली विटारा ब्रेजा पर 20,000 रु की नकद छूट और 20,000 रु का ही एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। साथ ही आपको 5,000 रु की कॉर्पोरेट छूट भी मिलेगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications