अगर आपके पास भी मारुति सुजुकी की कार है तो आपके लिए अच्छी खबर है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर "रिपब्लिक डे सर्विस कैंप" लेकर आई है,
नई दिल्ली: अगर आपके पास भी मारुति सुजुकी की कार है तो आपके लिए अच्छी खबर है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर "रिपब्लिक डे सर्विस कैंप" लेकर आई है, जो कि 15 जनवरी से लेकर 31 जनवरी के बीच होगा। इन 17 दिनों के दौरान मारुति सुजुकी ग्राहकों को कार की सर्विसिंग पर लेबर चार्ज में छूट समेत कई तरह के ऑफर मिलेंगे। लेबर चार्ज पर छूट के अलावा पार्ट और एसेसरीज पर एक्साइटेड बेनिफिट्स मिलेंगे। साथ ही एक्सटेंडेड वारंटी पर खास ऑफर दिए जाएंगे। यह सभी ऑफर देशभर के मारुत सुजुकी के सर्विस सेंटर पर लागू होंगे।

ग्राहकों को बेहतर क्वॉलिटी की सर्विस मुहैया कराने के मकसद
बता दें कि मारुति सुजुकी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर (सर्विस) पार्थो बनर्जी ने ऐलान किया कि हमारे ग्राहकों की जरूरतें लगातार बदल रही हैं। ऐसे में हम इनके पास तर पहुंच रहे हैं और बेहतर सर्विस मुहैया करा रहे हैं। रिपब्लिक डे सर्विस कैंप के जरिए भी कंपनी ग्राहकों को बेहतर क्वॉलिटी की सर्विस मुहैया कराने के मकसद से शुरू की गई है। उन्होंने आगे कहा, "पूरे भारत में 3800 से अधिक सर्विस टच-पॉइंट्स के साथ, हम हर दिन लगभग 45,000 कारों की सेवा करते हैं। इस अभियान के माध्यम से, हम सर्विस लेबर चार्ज, पार्ट्स और एक्सेसरीज़ पर रोमांचक लाभ और विस्तारित वारंटी पर विशेष ऑफ़र प्रदान कर रहे हैं। जिससे हमारे ग्राहकों को लाभ होगा। हमेशा की तरह, मारुति सुजुकी प्रशिक्षित सेवा तकनीशियन यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक वाहन पर उचित ध्यान दिया जाए।
मारुति सुजुकी की नई स्कीम, 10 फीसदी देकर खरीदें कार
दूसरी ओर बता दें कि मारुति सुजुकी अपनी कार की बिक्री बढ़ाने के लिए नई स्कीम लेकर आ सकती है। जिसके तहत कार के डाउन पेमेंट को 20 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी किया जा सकता है। डाउन पेमेंट रकम आधी होने से कार की बिक्री में बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है। मौजूदा समय में बैंक वाहन के ऑन रोड कीमत का 80 फीसदी तक का अमाउंट फाइनेंस करते हैं। बाकी के 20 फीसदी की राशि वाहन खरीददार को चुकाना होता है। मारुति सुजुकी की नई स्कीम के तहत ग्राहकों को कार खरीदने में आसानी होगी। साथ ही नए उत्सर्जन मान बीएस 6 लागू होने से वाहन की कीमत बढ़ने का असर ग्राहकों पर सीधे नहीं पड़ेगा। यह स्कीम कंपनी की पायलट प्रोजेक्ट का हिस्सा है और अभी इस पर काम किया जा रहा है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 24 मार्च को सोने की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 22 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज गोल्ड सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 23 मार्च को चांदी की कीमतों में गिरावट! 45,000 टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: लगातार गिरावट के बाद 20 मार्च को सोने की कीमतों में भारी उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 22 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक खुले हैं या बंद? एक क्लिक में जान लें राम नवमी से कब तक बैंक हॉलिडे शेड्यूल

Gold Rate Today: 21 मार्च को अगर सोना खरीदने का प्लान है तो पहले जानें 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 20 मार्च को चांदी की कीमत में जबरदस्त उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications