देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने अपने ग्राहकों के लिए लॉयल्टी रिवॉर्ड्स प्रोग्राम शुरू किया है। इसका नाम मारुति सुजुकी रिवॉर्ड्स है।
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने अपने ग्राहकों के लिए लॉयल्टी रिवॉर्ड्स प्रोग्राम शुरू किया है। इसका नाम मारुति सुजुकी रिवॉर्ड्स है। कंपनी ने बताया है कि इसका लाभ मारुति सुजुकी के अरेना, नेक्सा और ट्रू वैल्यू आउटलेट्स से गाड़ी खरीदने वाले सभी यात्री वाहन (पीवी) ग्राहकों को मिलेगा। बता दें कि नेक्सा ग्राहकों के लिए रिवॉर्ड्स का फायदा पहले से मौजूद है।

कंपनी ने बयान में कहा कि लॉयल्टी रिवॉर्ड्स प्रोग्राम के तहत ग्राहकों को अतिरिक्त कार की खरीद, सर्विस, मारुति इंश्योरेंस, एक्सेसरी, कस्टमर रेफरल्स पर कई फायदे होंगे। मारुति के लॉयल्टी प्रोग्राम के तहत ग्राहक अपने प्वॉइंट्स के आधार पर 4 भागों- मेंबर, सिल्वर, गोल्ड और प्लैटिनम में वर्गीकृत होंगे। उन्हें अतिरिक्त कार की खरीद, सर्विस, मारुति इंश्योरेंस, एक्सेसरी, कस्टमर रेफरल्स पर रिवॉर्ड्स मिलेंगे। जिसे ग्राहक भविष्य में खरीद के लिए भुनाया जा सकेगा। उन्हें बैजेस भी रिवॉर्ड के रूप में मिलेंगे। ये उन्हें एक्सक्लूसिव ईवेंट्स और ऑफर्स की एक्सेस अनलॉक करने का मौका देंगे।
मारुति सुजुकी रिवॉर्ड्स कार्डलेस प्रोग्राम
वहीं कंपनी ने इस बात की भी जानकारी दी है कि, लॉयल्टी प्रोग्राम के तहत मिले रिवॉर्ड्स को ग्राहक भविष्य में व्हीकल सर्विस, एक्सेसरीज व जेनुइन पार्ट्स की खरीद, एक्सटेंडेट वॉरंटी और इंश्योरेंस के लिए या कंपनी के ड्राइविंग स्कूलों में इनरॉल करने के लिए भुना सकते हैं। मारुति सुजुकी रिवॉर्ड्स कार्डलेस प्रोग्राम है। सभी सूचनाएं और ट्रांजेक्शन अलर्ट ग्राहक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर डिजिटली भेजे जाएंगे।
प्रोग्राम पूरे देश में कंपनी की सभी डीलरशिप्स पर उपलब्ध
मारुति सुजुकी इंडिया के एमडी व सीईओ ने कहा कि इस नए लॉयल्टी प्रोग्राम की मदद से हम कुछ बेहतरीन फायदे लेकर आए हैं। यह मेंबर्स को फायदों का इस्तेमाल अपनी आवश्यकतानुसार करने की फ्लेक्सिबिलिटी देता है और लॉयल्टी प्रोग्राम में आगे स्पेशल व एक्सक्लूसिव फायदे हासिल करने की सुविधा देता है। यह प्रोग्राम पूरे देश में कंपनी की सभी डीलरशिप्स पर उपलब्ध होगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
