नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी एंट्री-लेवल कार ऑल्टो का नया वेरिएंट बाजार में उतार दिया है। ऑल्टो के नये टॉप मॉडल VXi+ की कीमत (एक्स-शोरूम दिल्ली) 3.80 लाख रुपये है, जो इसके पिछले टॉप मॉडल VXi से 13,000 रुपये अधिक है। मारुति ने ऑल्टो के नये मॉडल में एयरो एज डिजाइन, डुअल टोन इंटीरीयर्स, हाई-फ्यूल एफिशिएंसी और नये सैफ्टी फीचर्स दिये हैं। मारुति ने जारी की एक प्रेस रिलीज में कहा है कि कंपनी ने नयी ऑल्टो VXi+ लॉन्च की है, जिसमें स्मार्टप्ले स्टूडियो 17.8 सेमी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो दिया गया है। ऑल्टो का नया वेरिएंट बीएस-6 तकनीक इंजन से लैस है, 22.05 किमी प्रति लीटर की हाई फ्यूल एफिशिएंसी देगा। साथ ही कार में हीटर के साथ मैनुअल एसी, पावर स्टीयरिंग, फ्रंट पावर विंडो, रिमोट लॉकिंग और मैनुअल एजस्टेबल विंग मिरर जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।

सैफ्टी का खास ध्यान
मारुति ने ऑल्टो के नये टॉप मॉडल में सैफ्टी का खास ध्यान रखा है। नयी ऑल्टो VXi+ में एंटी-ब्रेक सिस्टम या एबीएस, ईबीडी, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स, सीट बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम और डुअल फ्रंट एयरबैग्स स्टैंडर्ड दिये गये हैं। इसमें सीट बेल्ट रिमाइंडर का फीचर ड्राइवर और सह-ड्राइवर दोनों के लिए दिये गये हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले इसी साल जून में मारुति ने ऑल्टो की सीएनजी वेरिएंट बाजार में उतारा था।
दमदार है ऑल्टो के नये मॉडल का नया इंजन
मारुति ऑल्टो VXi+ में बीएस 6 कम्प्लायंट का 796 सीसी वाला 3 सिलेंडर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 6,000 आरपीआई पर 47 बीएचपी की पावर और 3,500 आरपीएम पर 69 एनएम टॉर्क पैदा करता है। नयी ऑल्टो का इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। बता दें कि मारुति सुजुकी ने इससे पहले अप्रैल में ही ऑल्टो का अपडेटेड मॉडल लॉन्च किया था।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा



Click it and Unblock the Notifications