नई दिल्ली, जुलाई 5। मारुति सुजुकी देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है। इस समय भारत में कुल 19 मारुति सुजुकी मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इनमें 8 हैचबैक, 1 पिकअप ट्रक, 2 मिनीवैन, 3 सेडान, 2 एसयूवी और 3 एमयूवी शामिल हैं। मारुति सुजुकी की भारत में 6 आगामी कार लॉन्च भी होनी हैं। इनमें स्विफ्ट हाइब्रिड, कॉम्पैक्ट एसयूवी, एस-क्रॉस 2022, ऑल्टो 2022, जिम्नी और ग्रैंड विटारा शामिल हैं। भारत में मारुति सुजुकी कारों की कीमत ऑल्टो 800 के लिए 3.39 लाख रु से शुरू होती है, जबकि भारत में इसकी सबसे महंगी कार 14.55 लाख रु की है। यह है एक्सएल 6। मारुति सुजुकी लाइन-अप में सबसे नया मॉडल ब्रेज़ा है जिसकी कीमत 7.99 लाख रु से 13.96 लाख रु तक है। भारत में 10 लाख रु से कम की मारुति सुजुकी कारों में मारुति सुजुकी ऑल्टो 800, मारुति सुजुकी ऑल्टो 800 टूर और मारुति सुजुकी एस-प्रेसो शामिल हैं। यदि आपका इरादा मारुति की कोई कार खरीदने का है तो पहले इसकी लेटेस्ट प्राइस लिस्ट चेक कर लें।
मारुति कारों की मौजूदा प्राइस लिस्ट :
ये हैं मारुति सुजुकी की सबसे महंगी कारें :
- मारुति एस-क्रॉस : शुरुआती कीमत 8.95 लाख रुपये
- मारुति सीएज : शुरुआती कीमत 8.99 लाख रुपये
- मारुति अर्टिगा टूर : शुरुआती कीमत 10.41 लाख रुपये
- मारुति एक्सएल6 : शुरुआती कीमत 11.29 लाख रुपये
मारुति की 8.35 लाख रु तक कीमत की कारें :
- मारुति विटारा ब्रेजा : शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपये
- मारुति अर्टिगा : शुरुआती कीमत 8.35 लाख रुपये
मारुति की 6.50 लाख रु से कम कीमत वाली कारें :
- मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर टूर : शुरुआती कीमत 6.05 लाख रुपये
- मारुति स्विफ्ट : शुरुआती कीमत 6.05 लाख रुपये
- मारुति डिजायर : शुरुआती कीमत 6.24 लाख रुपये
- मारुति बलेनो : शुरुआती कीमत 6.49 लाख रुपये
मारुति की 5.50 लाख रु से कम कीमत वाली कारें :
- मारुति सिलेरियो : शुरुआती कीमत 5.25 लाख रुपये
- मारुति इग्निस : शुरुआती कीमत 5.35 लाख रुपये
- मारुति वैगन आर : शुरुआती कीमत 5.47 लाख रुपये
मारुति की सबसे कम कीमत वाली कारें :
- मारुति ऑल्टो : शुरुआती कीमत 3.39 लाख रुपये
- मारुति एस-प्रेसो : शुरुआती कीमत 4 लाख रुपये
- मारुति ईको : शुरुआती कीमत 4.63 लाख रुपये
- मारुति ईको कार्गो : शुरुआती कीमत 4.68 लाख रुपये
मारुति की आने वाली कारें और उनके संभावित दाम
- मारुति ऑल्टो 2022 : 3.50 लाख रुपये
- मारुति स्विफ्ट हाइब्रिड : 10 लाख रुपये
- मारुति एस-क्रॉस 2022 : 10 लाख रुपये
- मारुति जिम्नी : 10 लाख रुपये
- मारुति कॉम्पैक्ट एसयूवी : 15 लाख रुपये
- मारुति ग्रैंड विटारा : 22.70 लाख रुपये
मारुति की सेल्स
मारुति सुजुकी ने पिछले महीने कुल 1,55,857 इकाइयों की बिक्री की, जो पिछले साल जून में 1,47,368 इकाइयों की तुलना में 5 प्रतिशत की मामूली वृद्धि दर्ज रही। कंपनी ने कहा कि कुल बिक्री में से घरेलू बिक्री में 1,25,710 इकाइयों का योगदान रहा। इसमें से टोयोटा इंडिया को कंपनी ने 6,314 इकाइयां बेचीं, जबकि 23,833 इकाइयों का निर्यात किया गया।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट: शनिवार को आपके शहर में क्या है तेल की कीमत? पूरी लिस्ट देखें



Click it and Unblock the Notifications