नई दिल्ली, नवंबर 30। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी इंडिया ने मंगलवार को कहा कि इसने यात्री एयरबैग की शुरुआत के कारण अपनी ईको वैन के सभी नॉन-कार्गो वेरिएंट की कीमतों में 8,000 रुपये की बढ़ोतरी की है। ईको की कीमतों में वृद्धि 30 नवंबर, 2021 से प्रभावी हो गयी है। कंपनी ने एक स्टॉक एक्सचेंजों को इस बात की जानकारी दी है। आगे जानिए ईको की कितनी कीमत है। साथ हम आपको यहां मारुति की पूरी प्राइस लिस्ट और आने वाली कारों की भी जानकारी देंगे।
कितनी है ईको की कीमत
ईको के पैसेंजर वेरिएंट की कीमत 4.3 लाख रुपये से शुरू होती है और 5.6 लाख रुपये तक जाती है, जबकि एम्बुलेंस वेरिएंट की कीमत 7.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है। इससे पहले इसी साल सितंबर में कंपनी ने सेलेरियो को छोड़कर अपने पूरे प्रोडक्ट रेंज की कीमतों में 1.9 फीसदी तक की बढ़ोतरी की थी। यह इस साल इसकी कारों की कीमतों में तीसरी बार की गयी बढ़ोतरी है।
ये हैं मारुति सुजुकी की सबसे सस्ती कारें :
- मारुति ऑल्टो 800 : शुरुआती कीमत 3.15 लाख रुपये
- मारुति एस-प्रेसो : शुरुआती कीमत 3.78 लाख रुपये
मारुति की 5.25 लाख रु से कम कीमत वाली कारें :
- मारुति सिलेरियो : शुरुआती कीमत 4.65 लाख रुपये
- मारुति वैगन आर : शुरुआती कीमत 4.93 लाख रुपये
- मारुति इग्निस : शुरुआती कीमत 5.10 लाख रुपये
- मारुति सिलेरियो एक्स : शुरुआती कीमत 5.10 लाख रुपये
मारुति की 6.25 लाख रु से सस्ती कारें :
- मारुति स्विफ्ट : - शुरुआती कीमत 5.85 लाख रुपये
- मारुति बलेनो : शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये
- मारुति डिजायर : शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये
- मारुति स्विफ्ट डिजायर टूर : शुरुआती कीमत 6.02 लाख रुपये
मारुति की 8 लाख रु से सस्ती कारें :
- मारुति विटारा ब्रेजा : शुरुआती कीमत 7.61 लाख रुपये
- मारुति अर्टिगा : शुरुआती कीमत 7.96 लाख रुपये
मारुति की सबसे महंगी कारें :
- मारुति एस-क्रॉस : शुरुआती कीमत 8.59 लाख रुपये
- मारुति सीएज : शुरुआती कीमत 8.72 लाख रुपये
- मारुति एक्सएल6 : शुरुआती कीमत 9.98 लाख रुपये
मारुति की सेल्स
कार निर्माता ने जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान कुल 379,541 कारें बेचीं। ये आंकड़े इलेक्ट्रॉनिक कम्पोनेंट की आपूर्ति में वैश्विक स्तर पर आई कमी से बहुत नीचे रहे। घरेलू बाजार में इसकी सेल्स 3,20,133 कारों की रही। मारुति के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक्स कम्पोनेंट की कमी के कारण करीब 116,000 वाहनों का उत्पादन नहीं किया जा सका, जो ज्यादातर घरेलू मॉडल के अनुरूप थे।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
