नयी दिल्ली। मारुति सुजुकी देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है। मारुति की भारतीय कार मार्केट में सबसे अधिक बाजार हिस्सेदारी है। लगभग हर महीने देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 कारों में से 6-7 कारें मारुति की ही होती हैं। नया साल शुरू होने के कुछ दिन बाद मारुति ने अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। इसके बाद फिर संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट भी पेश किया गया। बजट के बाद कंपनी की कारों के दामों में कोई फर्क नहीं आया। मगर पिछले महीने बढ़ाये गये रेट से कंपनी की प्राइस लिस्ट बदल गयी है। यदि आप मारुति की कोई कार खरीदना चाहते हैं तो पहले इसकी लेटेस्ट प्राइस लिस्ट चेक करें। इससे आपको अपने बजट वाली कार चुनने में आसानी होगी।
मारुति कारों की लेटेस्ट प्राइस लिस्ट :
मारुति सुजुकी की सबसे कम कीमत वाली कारें :
- मारुति ऑल्टो 800 : शुरुआती कीमत 3 लाख रुपये
- मारुति एस-प्रेसो : शुरुआती कीमत 3.71 लाख रुपये
- मारुति ईको : शुरुआती कीमत 3.98 लाख रुपये
5 लाख रु से कम शुरुआती कीमत वाली कारें :
- मारुति सिलेरियो : शुरुआती कीमत 4.53 लाख रुपये
- मारुति वैगन आर : शुरुआती कीमत 4.66 लाख रुपये
- मारुति इग्निस : शुरुआती कीमत 4.90 लाख रुपये
- मारुति सिलेरियो एक्स : शुरुआती कीमत 4.99 लाख रुपये
6 लाख रु से कम शुरुआती कीमत वाली कारें :
- मारुति स्विफ्ट : - शुरुआती कीमत 5.49 लाख रुपये
- मारुति बलेनो : शुरुआती कीमत 5.88 लाख रुपये
- मारुति डिजायर : शुरुआती कीमत 5.94 लाख रुपये
8 लाख रु से कम शुरुआती कीमत वाली कारें
- मारुति विटारा ब्रेजा : शुरुआती कीमत 7.39 लाख रुपये
- मारुति अर्टिगा : शुरुआती कीमत 7.69 लाख रुपये
8 लाख रु से ज्यादा शुरुआती कीमत वाली कारें :
- मारुति सीएज : शुरुआती कीमत 8.41 लाख रुपये
- मारुति एस-क्रॉस : शुरुआती कीमत 8.39 लाख रुपये
- मारुति एक्सएल6 : शुरुआती कीमत 9.85 लाख रुपये
मारुति की जल्द लॉन्च होने वाली कारें और उनकी संभावित कीमत :
- मारुति न्यू-जेन सिलेरियो : 4.50 लाख रुपये
- मारुति फ्यूचरो-ई : 9 लाख रुपये
- मारुति वैगन आर ईवी : 9 लाख रुपये
- मारुति जिम्मी : 7 लाख रुपये
जनवरी में कारों की बिक्री
मारुति सुजुकी ने जनवरी 2021 में कुल 160,752 वाहन बेचे। कंपन की बिक्री जनवरी 2020 में बेची गई 154,123 यूनिट्स से 4.3 फीसदी रही। इसकी घरेलू बिक्री 0.2 फीसदी बढ़ कर 142,604 यूनिट्स और निर्यात 29.3 फीसदी बढ़ कर 12,445 यूनिट्स रहा।
मारुति की कारों पर डिस्काउंट
जनवरी में मारुति अपनी कई कारों पर डिस्काउंट भी दे रही है। इनमें मारुति डिजायर पर 8,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, स्विफ्ट और विटारा ब्रेजा दोनों पर 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, सेलेरियो और ईको दोनों पर 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। एस-प्रेसो पर 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, ऑल्टो 800 पर 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, वैगन आर पर 13,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और मारुति अर्टिगा पर 4,000 रुपये तक की कॉर्पोरेट छूट मिल रही है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
