नई दिल्ली, दिसंबर 29। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने इस महीने की शुरुआ में कहा था कि वह अगले साल जनवरी से विभिन्न कार मॉडलों की कीमतें बढ़ाने जा रही है। कंपनी ने कहा था कि कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की योजना जनवरी 2022 के लिए बनाई गई है। कीमतों में इजाफा विभिन्न मॉडलों के लिए अलग-अलग होगा। पिछले एक साल में अलग-अलग इनपुट लागतों में वृद्धि के कारण कंपनी के वाहनों की लागत बढ़ी है। इसीलिए मारुति ने ये फैसला लिया था। यदि आप अभी मारुति की कार खरीदते हैं तो आपको दो फायदे होंगे। पहला कि आपको सस्ते रेट पर कार मिलेगी और दूसरे इस समय कंपनी की कारों पर मिल रहे डिस्काउंट का फायदा लिया जा सकता है। पहले चेक करें कंपनी की मौजूदा और सस्ती प्राइस लिस्ट।
मारुति कारों की मौजूदा प्राइस लिस्ट :
ये हैं मारुति सुजुकी की सबसे महंगी कारें :
- मारुति एस-क्रॉस : शुरुआती कीमत 8.59 लाख रुपये
- मारुति सीएज : शुरुआती कीमत 8.72 लाख रुपये
- मारुति एक्सएल6 : शुरुआती कीमत 9.98 लाख रुपये
मारुति की 8 लाख रु से कम कीमत की कारें :
- मारुति विटारा ब्रेजा : शुरुआती कीमत 7.61 लाख रुपये
- मारुति अर्टिगा : शुरुआती कीमत 7.96 लाख रुपये
मारुति की 6.25 लाख रु से कम कीमत वाली कारें :
- मारुति स्विफ्ट : शुरुआती कीमत 5.85 लाख रुपये
- मारुति बलेनो : शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये
- मारुति डिजायर : शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये
- मारुति स्विफ्ट डिजायर टूर : शुरुआती कीमत 6.02 लाख रुपये
मारुति की 5.25 लाख रु से कम कीमत वाली कारें :
- मारुति सिलेरियो : शुरुआती कीमत 4.65 लाख रुपये
- मारुति वैगन आर : शुरुआती कीमत 4.93 लाख रुपये
- मारुति इग्निस : शुरुआती कीमत 5.10 लाख रुपये
- मारुति सिलेरियो एक्स : शुरुआती कीमत 5.10 लाख रुपये
मारुति कारों पर छूट
कंपनी की ऑल्टो 800 सबसे किफायती कार है। फिलहाल इस पर 30,000 रुपये तक की नकद छूट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 2,500 रुपये का कॉर्पोरेट बेनेफिट दिया जा रहा है। इस महीने एस-प्रेसो को 33,000 रुपये तक की छूट के साथ खरीदा जा सकता है, जिसमें 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। इसके अलावा, 3,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट भी लागू है। इसकी ईको को 28,000 रुपये के बेनिफिट्स के साथ खरीदा जा सकता है। इसमें 15,000 रुपये का कैश बेनेफिट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट शामिल है।
जानिए बाकी कारों पर छूट
दिसंबर में वैगनआर को खरीदने पर 33,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इस छूट में 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 20,000 रुपये का कैश बेनेफिट और 3,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट शामिल है। इसी तरह सिलेरियो पर 15000 रु, स्विफ्ट पर 33000 रु और डिजायर पर 23000 रु के अलावा विटारा ब्रेजा पर 28000 रु और इग्निस पर 18000 रु के बेनेफिट लिए जा सकते हैं। कंपनी एक्लएक्स6 और अर्टिगा जैसे मॉडलों पर छूट नहीं दे रही है। साथ ही, ऑल्टो, एस-प्रेसो, वैगनआर, ईको और अर्टिगा के सीएनजी ट्रिम्स की खरीद पर कोई बेनेफिट लागू नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications