
Maruti Suzuki Price Hike : मारुति सुजुकी, जो कि देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है, ने अपने कस्टमर्स को एक बार फिर से झटका दिया है। कंपनी ने आज सोमवार को कहा है कि इसने 16 जनवरी यानी आज से अपनी कार मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी की तरफ से कारों की कीमतों में करीब 1.1 फीसदी की बढ़ोतरी की गयी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल ही मारुति ने दिसंबर महीने में ऐलान किया था कि कंपनी ओवरऑल इंफ्लेशन और हाल की रेगुलेटरी आवश्यकताओं के कारण लागत पर बढ़े दबाव के चलते जनवरी में कीमतों में वृद्धि कर सकती है। तब इसने अपने इरादे की घोषणा की थी। अब कीमतों में वृद्धि का ऐलान कर दिया गया है।
मजबूरन बढ़ाई कीमतें
मारुति सुजुकी ने एक बयान में कहा था कि कंपनी लागत कम करने और आंशिक रूप से इस वृद्धि को ऑफसेट करने के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रयास करती है, लेकिन कीमतों में इजाफे के माध्यम से लागत के कुछ हिस्से को ग्राहकों पर डालना अनिवार्य हो गया है। आपने इस बात पर ध्यान दिया होगा कि बढ़ती लागत के कारण ऑटो कंपनियां पिछले कुछ सालों से नियमित समय पर कीमतों में बढ़ोतरी कर रही हैं।
ऑटो इंडस्ट्री के लिए मुश्किल समय
बढ़ती ब्याज दरों के अलावा वैश्विक आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। इन वजहों से आने वाला समय ऑटो इंडस्ट्री के लिए सतर्क मोड वाला है। वहीं ईटी की रिपोर्ट के अनुसार मारुति सुजुकी इंडिया अध्यक्ष आर सी भार्गव ने पीटीआई से कहा है कि कीमतों में वृद्धि का हमेशा बिक्री पर एक निगेटिव असर पड़ता है। लेकिन हम अभी भी नहीं जानते हैं कि कीमतें कितनी बढ़ेंगी और इनपुट लागत और विदेशी मुद्रा का क्या होगा। ये अनिश्चितताएं हैं जो हमेशा रहेंगी।
सेमीकंडक्टर की कमी होगी समाप्त
भार्गव का मानना है कि घरेलू कार इंडस्ट्री पिछले कुछ महीनों में फिर से पटरी पर लौटी है और सेमीकंडक्टर की कमी भी 2023 में समाप्त होने जा रही है। भार्गव के मुताबिक इन सभी चीजों को एक साथ रखते हुए, हमारा अनुमान होगा कि अगला साल शायद इंडस्ट्री के लिए काफी अच्छा साल होगा। उन्हें लगता है कि 2022 से बेहतर न सही तो कम से कम इसी के बराबर 2023 में कार इंडस्ट्री परफॉर्मेंस कर सकती है।
मारुति कारों पर छूट
इस महीने मारुति कारों पर छूट भी मिल रही है। मारुति सुजुकी इग्निस के मैनुअल वेरिएंट के मॉडल ईयर (एमवाई) 2022 पर 30,000 रुपये और एमवाई 23 पर 15,000 रुपये तक की नकद छूट के अलावा 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये तक की कॉर्पोरेट छूट मिल रही है। यानी इग्निस पर कुल 50,000 रुपये की बचत हो सकती है।

बाकी कारों पर ऑफर
मारुति सुजुकी बलेनो पर 15,000 रुपये की नकद छूट केवल इसके एमवाई 2022 मॉडल के टॉप-स्पेक अल्फा वेरिएंट पर मिल रही है। जनवरी 2023 में आप मारुति सियाज पर अधिकतम कुल 65,000 रु तक की छूट ले सकते हैं। मारुति सुजुकी एक्सएल 6 और हाल ही में पेश की गई ग्रैंड विटारा पर जनवरी के लिए कोई ऑफर नहीं है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications